मंदसौर. जिले में प्राथमिक और माध्यमिक स्कूलों में पढ़ाने वाले
शिक्षकों को प्रशिक्षण देने के लिए मास्टर ट्रेनर पद के लिए मंगलवार को
डाईट में परीक्षा आयोजित हुई। इस परीक्षा में जिलेभर के करीब ६५६ शिक्षकों
ने पंजीयन करवाया था। जिसमें से ५०५ शिक्षकों ने परीक्षा दी है।
जिसका
परिणाम १५ दिन बाद राज्य शिक्षा केंद्र जारी करेगा।
डाइट प्राचार्य
प्रमोद सेठिया ने बताया कि फेसिलिटेटर(मास्टर ट्रेनर) के लिए चयन परीक्षा
हुई है। यह १०० नंबर का पेपर था। इसकी समयावधि ११ बजे से १२.२० बजे तक थी।
इस परीक्षा में ६५६ शिक्षकों का रजिस्ट्रेशन हुआ था। जिसमें से ५०५
शिक्षकों ने परीक्षा दी और १०१ शिक्षक अनुपस्थित रहे। इसका परिणाम १५ दिन
बाद राज्य शिक्षा केंद्र जारी करेगी। परीक्षा की कॉपियां भोपाल जांची
जाएगी। मेरिट के आधार पर सूची जारी की जाएगी। उसके बाद इंटरव्यूह लिए
जाएंगे।
२२० मास्टर ट्रेनर होगा चयनित
उन्होंने बताया कि जिले के
१२४५ से अधिक प्राथमिक और ५४५ से अधिक माध्यमिक स्कूलों में पढ़ाने वाले
शिक्षकों को प्रशिक्षण देने के लिए २२० मास्टर ट्रेनर का चयन इस प्रक्रिया
के माध्यम से होगा। यह मास्टर ट्रेनर राज्यस्तर से लेकर विकासखंड स्तर तक
प्रशिक्षण देगें। डाईट प्राचार्य सेठिया ने बताया कि शिक्षकों को स्कूल में
कैसे पढ़ाना है इसके सहित कई विषयों को लेकर प्रशिक्षण मास्टर ट्रेनर
देंगे।
००००००००००००००
जिले में १०८ एंबूलेंस सेवा वैकल्पिक व्यवस्था से चली
-आठ घंटे काम करने वाले एंबूलेंस कर्मचारियों को किया कंपनी ने कार्य करने से मना
-स्वास्थ्य कार्यकर्ता और कंपनी ने की वैकल्पिक व्यवस्था
एमएन-
मंदसौर.
१०८
एंबूलेंस के करीब २० से अधिक कर्मचारियों ने गत दिवस आठ घंटे कार्य किया
था। जिसके बाद जिगित्सा हेल्थ केयर कंपनी ने कर्मचारियों को मंगलवार को
कार्य नहीं करने का नोटिस जारी करते हुए नोटिस में कहा कि जब तक विवाद का
निराकरण नहीं होगा तब तक एंबूलेंस नियंत्रण से दूर रहे। इसके बाद कंपनी
द्वारा कर्मचारियों की वैकल्पिक व्यवस्था की गई। जिसमेंं १० स्वास्थ्य
कार्यकर्ता स्वास्थ्य विभाग ने भी तैनात किए है।
जानकारी के अनुसार १०
लोकेशन पर जिले में १०८ एंबूलेंस सेवाएं संचालित हो रही है। जिसमें मंगलवार
से १० स्वास्थ्य कार्यकर्ता स्वास्थ्य विभाग ने लगाएं है। शेष कर्मचारी की
व्यवस्था संबंधित कंपनी ने कर एंबूलेंस सेवा सूचारू की। १०८ एंबूलेंस
ऑपरेशन हेड साहिल सहगल ने बताया कि श्रमआयुक्त ने २ अप्रैल से ११ अप्रैल तक
सभी एंबूलेंस कर्मचारियों को १२-१२ घ्ंाटे कार्य करने के लिए निर्देशित
किया था। लेकिन २ अपै्रल को कई कर्मचारियों ने आठ-आठ घंटे कार्य किया है।
जो कि श्रमआयुक्त के निर्देशनों का उल्लघंन है। इसको लेकर सभी को नोटिस
जारी कर कहा कि विवाद का निराकरण होने तक कार्य नहीं करने के लिए मना किया
है।
१०८ एंबूलेंस कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष राकेश शाक्यवार ने बताया
कि श्रम कानून के अंतर्गत हमने आठ-आठ घंटे कार्य किया है। मंगलवार को सुबह
कार्यस्थल पर गए तो नोटिस दिया जिसमें सेवा से दूर रहने का लिखा है।
Pay-scale / Merit / Counseling / Appointment / Transfer / Court - case & all Madhya Pradesh latest news - Source of Reliable Information
Important Posts
Advertisement
UPTET news
';
(function() {
var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true;
dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js';
(document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq);
})();