Recent

Recent News

समान नियुक्ति वर्ष के अध्यापकों के वेतन में विसंगति

मध्यप्रदेश शासन ने 1 जनवरी 2016 से अध्यापक संवर्ग को छठवां वेतनमान दिया है। इसके लिए 31 दिसंबर 2015 की स्थिति में अध्यापकों का वेतन निर्धारण संकुल प्राचार्य द्वारा किया गया हैं। संकुल स्तर पर वेतन गणना में एकरूपता का अभाव है।
इस कारण समान सामर्थ्य के अध्यापक जिनका नियुक्ति वर्ष व पद समान है, का वेतन भिन्न-भिन्न है। इस वेतन भिन्नता को दूर करने के लिए विधायक दिलीपसिंह शेखावत द्वारा बैठक आयोजित कर जिम्मेदारों को स्पष्ट निर्देश देने के बाद भी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संकुल प्राचार्य सनतकुमार व्यास व गणक अर्जुन मालवीय पर इसका कोई असर नहीं हुआ। संकुल प्राचार्य व गणक पर यह आरोप शिक्षक भरतलाल पाटीदार ने लगाया है। शिक्षक पाटीदार ने बताया कि संकुल केंद्र पर पदस्थ अध्यापक अनिता पाटीदार व दिवेल में पदस्थ अमरसिंह डोडिया शिक्षा विभाग में दोनों की नियुक्ति 1998 में हुई थी। संकुल के गणक अर्जुन मालवीय ने समान वर्ष में नियुक्ति के बावजूद अनिता पाटीदार को वेतन 12670 व अजयसिंह डोडिया का वेतन 13170 निर्धारण किया। इसके अलावा बिरियाखेड़ी में पदस्थ अध्यापक शांति साहनी, जिसकी नियुक्ति वर्ष 2004 में हुई थी, का मूलवेतन 13660 निर्धारित किया है। शिक्षक भरतलाल पाटीदार ने बताया कि शिक्षक हितैषी शासन होने के बावजूद अकुशल प्रबंधन के कारण लापरवाहीपूर्वक समान वर्ष के अध्यापकों के वेतन में अलग अलग निर्धारण हुए है। पाटीदार ने जनपद पंचायत उपाध्यक्ष लालसिंह सिसौदिया से वेतन विसंगति को दूर कराने की मांग की है।

Facebook

Comments

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();