भास्कर संवाददाता | होशंगाबाद सरकारी, मिडिल और प्राइमरी स्कूलों में बुधवार को प्रतिभा पर्व की
अर्द्धवार्षिक परीक्षा शुरू हुई। सुबह की शिफ्ट में पहली से चौथी का हिंदी,
गणित, पांचवी का हिंदी, गणित, पर्यावरण अध्ययन, आठवीं का अंग्रेजी,
संस्कृत, सामाजिक विज्ञान, छठवीं, सातवीं का हिंदी, गणित, विज्ञान का पेपर
हुआ।
एक साथ दो और तीन विषय के प्रश्नपत्र एक ही प्रश्नावली बुकलेट में थे। इसके कारण परीक्षा लेने के बाद मूल्यांकन करने में शिक्षकों को खासी मशक्कत करना पड़ी। शिक्षक बुकलेट में अपना विषय जांचने के लिए एक दूसरे का काम पूरा होने का इंतजार करते रहे। तीसरी, पांचवी आठवीं की उत्तर पुस्तिकाएं जनशिक्षा केंद्र तक समय पर नहीं पहुंच सकी। दोपहर 1 बजे पोर्टल पर आने वाली आंसर सीट शाम 4 बजे आई।
इसके कारण मूल्यांकन समय पर शुरू नहीं हो सका। प्रतिभा पर्व के तीसरे दिन रिजल्ट भी दिया जाना है। इसलिए दो दिन परीक्षा के साथ मूल्यांकन करना भी जरूरी है। ऐसे में परेशान शिक्षकों को रिपोर्ट कार्ड बनाने के लिए उपलब्ध करवाए गए पत्रकों ने और भी मुश्किल में डाल दिया है। डीपीसी एसएस पटेल ने बताया परीक्षा में नया पैटर्न शुरू हुआ है। शुरुआत में समस्या होगी। यह बेहतर है। प्रक्रिया में आने पर यह सरल हो जाएगा। समस्याओं का पता चलने पर इनके समाधान किए जाएंगे।
प्राइमरी और मिडिल स्कूल में आज ये होगा
लघु उत्तरीय प्रश्न का रिमार्क कैसे भरेंगे
शिक्षकों को बुकलेट जांचने के बाद हर स्टूडेंट का प्रश्नवार पत्रक भी भरना है। इस पत्रक में हर प्रश्न में छात्र ने क्या उत्तर दिया है। इसे लिखना है। मिडिल स्कूल के प्रश्नपत्र सेट में हर विषय के 20- 20 अंक निर्धारित थे। शिक्षक शैलेंद्र तोमर ने बताया कि 1 से 10 तक के प्रश्न वस्तुनिष्ठ हैं। इन्हें पत्रक में लिखा जा सकता है लेकिन 10 से 15 तक के प्रश्न अति लघुत्तरीय है। इन्हें पत्रक में कैसे भरा जाएगा यह समस्या है।
प्राइमरी स्कूल
10.30 से 11 बजे प्रार्थनासभा, परीक्षा की तैयारी, 11 से 12.30 बजे पहली, दूसरी की अंग्रेजी और कक्षा चौथी की अंग्रेजी और पर्यावरण अध्ययन की परीक्षा, 12.30 से 1 बजे भोजन के लिए हाथ धुलाई, व्यवस्था, 1 से 2 बजे मध्याह्न भोजन, 3.30 से 5.30 बजे उत्तरपुस्तिकाओं की जांच, डाटा एंट्री
मिडिल स्कूल
10.30 से 11 बजे तक- परीक्षा की तैयारी, 11 से 1 बजे आठवीं हिंदी, गणित, विज्ञान की परीक्षा, 1 से 1.15 बजे तक- हाथ धुलाई, बैठक व्यवस्था, 1.15 से 2 बजे तक- मध्याह्न भोजन 2 से 3.30 बजे तक- कक्षा छठवीं, सातवीं की अंग्रेजी, संस्कृत, सामाजिक विज्ञान की परीक्षा