Advertisement

अब सरकारी स्कूलों में 5वीं और 8वीं के छात्रों को ग्रेडिंग से मिलेगा रिजल्ट

भास्कर संवाददाता | नसरुल्लागंज अब सरकारी स्कूलों में पांचवीं व आठवीं कक्षाओं में भी ग्रेडिंग सिस्टम से रिजल्ट देने की तैयारी चल रही है। कक्षाओं में नंबरों की बजाए ग्रेड दिए जाएंगे। इसके लिए शिक्षा विभाग के पास माध्यमिक शिक्षा मंडल ने गाइड लाइन भेजी है।
ऐसे में माना जा रहा है कि अब पांचवीं व आठवीं में पढ़ने वाले बच्चे अब फेल नहीं होंगे।

स्कूली शिक्षा को आसान बनाने माध्यमिक शिक्षा मंडल हर साल नया प्रयोग कर रहा है। इससे पहले पांचवीं व आठवीं में पढ़ने वाले बच्चों के लिए परीक्षाफल में अंक दिए जाते थे। जिससे कई बच्चे फेल होते थे, लेकिन अब इसमें बदलाव किया जा रहा है। अब अंक की बजाए ग्रेडिंग सिस्टम से रिजल्ट दिया जाएगा। इसके लिए पिछले दिनों एक बैठक भी आयोजित की थी। इसमें जिले के अधिकारी शामिल हुए थे। मंडल ने ग्रेडिंग के अलावा परीक्षा का नाम बदलने का भी निर्णय लिया है। आठवीं की परीक्षा को प्रारंभिक पूर्णता प्रमाण पत्र परीक्षा व पांचवीं को प्राथमिक शिक्षा पूर्णता का नाम दिया गया है। खास बात यह है कि इनमें सरकारी स्कूल के बच्चे ही शामिल होंगे। प्रारंभिक शिक्षा पूर्णता प्रमाण पत्र में हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान की परीक्षा ली जाएगी। इसी तरह प्राथमिक शिक्षा पूर्णता परीक्षा में हिंदी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान और पर्यावरण की परीक्षा ली जाएगी। हर विषय में 100 अंक होंगे। जिनके आधार पर ही ग्रेड तय की जाएगी।

नहीं लिया जाएगा शुल्क

लिए गए निर्णय अनुसार परीक्षा में शामिल होने वाले बच्चों से किसी प्रकार का कोई परीक्षा शुल्क नहीं वसूला जाएगा। अधिकारियों की माने तो इसके तहत अब पुनर्मूल्यांकन की व्यवस्था को भी समाप्त किया जा रहा है।

अंक से नहीं दिया जाएगा रिजल्ट

अब पांचवीं व आठवीं कक्षा में पढ़ने वाले बच्चों के लिए अंक से रिजल्ट नहीं दिया जाएगा। बल्कि उनके लिए ग्रेडिंग सिस्टम से रिजल्ट देने की तैयारी चल रही है। भूपेश शर्मा, बीआरसीसी 

UPTET news

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

Facebook