अतिशेष शिक्षकाें की त्रुटिपूर्ण सूची के समाधान पर चर्चा

शिक्षक कल्याण संगठन की मासिक बैठक शुक्रवार शाम 6 बजे शिक्षक सदन परिसर में हुई। एजेंडा की जानकारी दी। अतिशेष शिक्षकाें की विसंगतिपूर्ण सूची के समाधान पर चर्चा हुई। युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया पर राजनीति करने वाले शिक्षकों पर कार्रवाई करने वाले डीईओ के बयान पर सदस्यों ने विरोध जताया।
सरकारी स्कूलों में शौचालय की सफाई सप्ताह में एक दिन नगरपालिका के जरिए कराना, युक्तियुक्तकरण के लिए जारी वरिष्ठता शिक्षक सूची को निरस्त करने, नवंबर में स्कूली बच्चों के बीच खेलकूद स्पर्धा कराने पर सहमति दी। भूवनेश्वर दुबे, राजेंद्र दुबे, एसआर पटेल, राजकुमार दुबे, ओमप्रकाश पटेल, सत्येंद्र तिवारी, संतोष गौर, राजेंद्र चौरे, एसएस तोमर, अखिलेश दुबे सहित अन्य शिक्षक मौजूद थे।

Sponsored link :
सरकारी नौकरी - Army /Bank /CPSU /Defence /Faculty /Non-teaching /Police /PSC /Special recruitment drive /SSC /Stenographer /Teaching Jobs /Trainee / UPSC

UPTET news

Advertisement

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();