स्कूलों में सामाजिक विज्ञान के शिक्षक अब पढ़ाएंगे हिंदी

सरकारी स्कूलों में अब हिंदी के शिक्षकों का पद समाप्त कर दिया है। अब सामाजिक विज्ञान के शिक्षक ही हिंदी पढाएंगे। इसका असर जिले के 1800 स्कूलों पर होगा।
स्कूल शिक्षा विभाग ने नया आदेश जारी किए हैं। प्राथमिक में दो शिक्षक और मावि में तीन शिक्षक रहेंगे। प्राथमिक काे छोड़कर माध्यमिक में हिंदी भाषा शिक्षक का पद खत्म कर दिया है। माध्यमिक शाला में पहला शिक्षक गणित या विज्ञान का हाेगा। दूसरा भाषा का और तीसरा सामाजिक विज्ञान का होगा। अंग्रेजी भाषा का शिक्षक स्कूलाें में पदस्थ रहेगा। यह नियम 125 बच्चों के स्कूल के लिए है। बच्चों की संख्या बढ़ती है तो चौथा शिक्षक संस्कृत का पदस्थ होगा। पांचवां शिक्षक विज्ञान और छठा सामाजिक विज्ञान का होगा। इसे ही हिंदी पढ़ाना होगी।

1800 स्कूलाें पर असर

जिला परियोजना अधिकारी सर्व शिक्षा अनिल भट्ट ने बताया शासन के इस आदेश का असर जिले के 1800 स्कूलाें पर होगा। इसमें 1299 प्रावि और 501 मावि स्कूल शामिल हैं।
Sponsored link :
सरकारी नौकरी - Army /Bank /CPSU /Defence /Faculty /Non-teaching /Police /PSC /Special recruitment drive /SSC /Stenographer /Teaching Jobs /Trainee / UPSC

UPTET news

Advertisement

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();