Advertisement

4 साल के लिए नियुक्त जन शिक्षक अब तक नहीं हटाए

भास्कर संवाददाता | सोहागपुर िवकासखंड स्रोत समन्वयक कार्यालय में जनशिक्षक चार वर्ष के लिए नियुक्त थे। पांच साल पूरे होने के बाद भी उन्हें हटाए नहीं गए। इस संबंध में राज्य शिक्षा केंद्र के स्पष्ट निर्देश हैं, कि चार वर्ष की अवधि पूर्ण कर चुके जनशिक्षकों को उनके मूल पद पर वापस भेजा जाए।
अध्यापकों को प्रतिनियुक्ति पर जनशिक्षक का पदभार दिया गया। लेकिन विभाग प्रतिनियुक्ति कर भूल गया है। अध्यापकों को चार साल के लिए प्रतिनियुक्ति पर भेजा था। उन्हें मूल पद पर वापस करना था। इस आशय के स्पष्ट निर्देश हैं। ब्लॉक में छह संकुल हैं। प्रत्येक संकुल में दो जनशिक्षक हैं। कन्या संकुल में कार्यरत जनशिक्षक एक है। इस हिसाब से 11 जनशिक्षक कार्य कर रहे हैं। इनमें से तीन जनशिक्षक नए हैं। शेष सात जनशिक्षक चार साल की अवधि पूर्ण कर चुके हैं। इतना ही नहीं छह जनशिक्षक 5 साल की सेवाएं दे चुके हैं।

होशंगाबाद के डीपीसी एसएस पटेल ने बताया जिले में 28 जनशिक्षक हटाने हैं। दो बार काउंसलिंग में 18 ने सहमति दी है। युक्ति-युक्तकरण का इंतजार कर रहे हैं। उसके बाद सूची जारी करेंगे।

क्या है, आदेश

राज्य शिक्षा केंद्र ने 30 अक्टूबर 2015 के पत्र क्रमांक 7812 में कहा कि मप्र शासन स्कूल शिक्षा विभाग के पत्र क्रमांक 1-45 । 2010 । 20-1 में उल्लेखित है कि जनशिक्षकों को दो वर्ष के लिए प्रतिनियुक्ति पर पदभार देना है। कार्यकाल संतोषजनक पाए जाने पर आगे दो साल के बढ़ाया जा सकेगा। उक्त कालावधि पूरी होने के बाद किसी भी स्थिति में प्रतिनियुक्ति आगे नहीं बढ़ेगी। वर्ष 2011-12 से कार्यरत जनशिक्षकों को उनके मूल पद पर वापस किया जाना चाहिए।

नहीं मिलेगी मनचाही शाला

जनशिक्षकों की प्रतिनियुक्ति युक्ति-युक्तकरण के बाद समाप्त करने के बाद नई पदस्थापना हो सकती है। ऐसे में वर्तमान में कार्यरत जनशिक्षकों को उनके मनमाफिक स्कूल चयन करने का अवसर नहीं मिलेगा। क्योंकि जनशिक्षकों को अतिशेष की सूची में शामिल नहीं किया। वहीं जहां से जनशिक्षक प्रतिनियुक्ति पर आए हैं। वहां नई पदस्थापना हो गई है।
Sponsored link :
सरकारी नौकरी - Army /Bank /CPSU /Defence /Faculty /Non-teaching /Police /PSC /Special recruitment drive /SSC /Stenographer /Teaching Jobs /Trainee / UPSC

UPTET news

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

Facebook