सीधी। जन आशीर्वाद यात्रा में मझौली की सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि शिक्षक भर्ती में 50 फीसदी महिलाओं को आरक्षण मिलेगा और भर्ती इसी माह होगी। वहीं पुलिस विभाग में महिलाओं को 30 से बढ़ाकर 35 प्रतिशत आरक्षण दिया जाएगा।
पूरे प्रदेश में विकास की गंगा बहाने के लिए ये जन आशीर्वाद यात्रा निकाली जा रही है। मैं लोगों की जिदंगी बदलने आया हूं। गरीबी को जड़ से उखाड़कर फेंक दूंगा।
कोई भी प्रदेश की जनता भूखी नहीं रहेगी। सबको रोटा, कपड़ा और मकान बनाकर दिया जाएगा। सीधी-सिंगरौली जिला को बैगा जनजाति प्रोजेक्टर में शामिल किया जाएगा। यहां के लिए अलग से शासन के प्रोजेक्टर लगाए जाएंगे। जिससे गरीब जनता का उत्थान हो सके। सीएम ने कहा प्रदेश के जनता की जिंदगी बदलने के लिए ये जन आशीर्वाद यात्रा है। इस दौरान संबल योजना सहित अन्य योजनाओं का बखान किया।
जन आशीर्वाद यात्रा में की ये घोषणा
- शिक्षक भर्ती में महिलाओं को मिलेगा 50 फीसदी आरक्षण।
- सितंबर महीने में होगी मध्यप्रदेश में शिक्षकों की भर्ती।
- पुलिस में महिलाओं को 35 फीसदी आरक्षण।
- बैगा प्रोजेक्ट में शामिल किया जाएगा सीधी सिंगरौली जिला।
- मड़वास उप तहसील को तहसील बनाए जाने की घोषणा।
- मझौली अस्पताल को 30 बिस्तर से बढ़ाकर 50 बिस्तर करने की घोषणा।
- सीएम ने कहा प्रदेश के जनता की जिंदगी बदलने की है यात्रा, संबल योजना सहित अन्य योजनाओं का किया बखान।
- कहा जूते चप्पल पहनने से नहीं होगा कैंसर, कांग्रेस दुष्प्रचार कर रही।
दो दिन सीधी जिले में रहेंगे सीएम
1 सितंबर की दोपहर 12.30 बजे वे मझौली में, दोपहर 1.15 बजे मड़वास में सभा संबोधित करेंगे। इसके बाद निगरी होते हुए सिंगरौली जाएंगे। 2 सितंबर को पुन: दोपहर 12.30 बजे अमरपुर में उनकी सभा होगी। फिर दोपहर 2 बजे मयापुर, 2.40 बजे अमिलिया, 3.50 बजे पटपरा व शाम 5 बजे चुरहट में सभा संबोधित करेंगे। इसके बाद वे शाम 6.15 बजे सेमरिया, 6.35 बजे बढ़ौरा व 7.30 बजे सीधी के पूजा पार्क में सभा को संबोधित करेंगे। 2 सितंबर की रात यहां विश्राम कर 3 सितंबर को सुबह 8 बजे रीवा के लिए प्रस्थान करेंगे।
Pay-scale / Merit / Counseling / Appointment / Transfer / Court - case & all Madhya Pradesh latest news - Source of Reliable Information
Social Media Link
Important Posts
UPTET news
Advertisement
Related Posts
';
(function() {
var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true;
dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js';
(document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq);
})();