जिले के एक्सीलेंस और मॉडल स्कूल में अब फेल (अपात्र) नहीं बल्कि पास (पात्र) टीचर पढ़ाएंगे। शनिवार को कलेक्टर ने एक्सीलेंस और मॉडल में चयनित शिक्षकों को पदस्थ करने के आदेश जारी कर दिए। आदेश जारी होने से पुराने और नए टीचर्स को लेकर चल रही खींचतान भी खत्म हो गई।
अब शिक्षक परीक्षा में पास टीचर्स इन संस्थाओं में पढ़ाएंगे। जबकि अपात्र (फेल) हुए टीचर्स को दूसरी संस्थाओं में पदस्थ किया जाएगा।
प्रदेश के एक्सीलेंस और मॉडल स्कूलों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और शिक्षा स्तर में सुधार को लेकर एक साल पहले डीपीआई (लोकशिक्षण संचालनालय) के माध्यम से शिक्षक परीक्षा आयोजित की थी। इस परीक्षा में प्रदेशभर के शिक्षक शामिल हुए थे। इस परीक्षा के बाद पास होने यानी पात्र शिक्षकों की पदस्थापना इन स्कूलों में करने की व्यवस्था बनाई थी। इस परीक्षा का रिजल्ट आने के बाद कई शिक्षक फेल हो गए थे। अब स्थित साफ होने पर पात्र टीचरों को पदस्थ किए जाने के आदेश जारी हो गए हैं। इन संस्था में पहले से पदस्थ और परीक्षा में अपात्र पाए टीचर्स को दूसरी संस्थाओं में काउंसिलिंग कर पदस्थ किया जाएगा।
खींचतान खत्म
जारी हुए आदेश, 7 दिनों में दूसरी संस्था में पदस्थ होंगे परीक्षा में अपात्र हुए टीचर्स
नहीं किया जा रहा था मूल संस्थाओं से मुक्त
शिक्षक परीक्षा में पास होने वाले टीचर्स को गुणवत्ता के लिहाज से एक्सीलेंस और मॉडल स्कूल में पदस्थ किया जाना था, लेकिन परीक्षा में पास होने के बावजूद काउंसिलिंग कर इन टीचर्स को पदस्थ नहीं किया जा रहा था। इसकी वजह पूर्व में पदस्थ शिक्षकों के फेल होना भी था। वे दूसरी संस्थाओं में नहीं जाना चाह रहे थे। ऐसी स्थित आने पर डीपीआई ने फटकार लगाते हुए माह के अंत तक पास टीचर्स का पदस्थ करने के आदेश दिए। इस पर यह कार्रवाई की।
बैतूल से 102 टीचर्स हुए थे पास
बैतूल जिले से सैकड़ों टीचर्स इस ऑनलाइन परीक्षा में शामिल हुए थे। इनमें से कुल 102 टीचर्स पास हुए यानी पात्र पाए गए थे। जबकि बड़ी संख्या में टीचर्स अपात्र यानी फेल हो गए थे। इनमें संस्थाओं में पदस्थ टीचर्स शामिल हैं। अब इन टीचर्स को एक्सीलेंस और मॉडल में पदस्थ किया जाएगा।
शिक्षक परीक्षा में पास हुए टीचर्स को पदस्थ करने के आदेश जारी कर दिए गए हैं, अब वे सात दिन में स्कूल में ज्वाइन कर सकेंगे। बीएस बिसौरिया, डीईओ, बैतूल
Pay-scale / Merit / Counseling / Appointment / Transfer / Court - case & all Madhya Pradesh latest news - Source of Reliable Information
Social Media Link
Important Posts
UPTET news
Advertisement
Related Posts
';
(function() {
var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true;
dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js';
(document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq);
})();