राज्य शासन ने वर्ष 2017 में शिक्षक संवर्गीय कर्मचारियों के लिए तृतीय
समयमान वेतनमान के आदेश प्रसारित किए थे। इस आधार पर डीईओ ने विकासखंडवार
तृतीय समयमान आदेश जारी किए हैं। इससे जिले के 182 शिक्षकों को फायदा होगा।
साथ ही शेष जो कर्मचारी बच गए हैं उन्हें भी जल्द समयमान वेतनमान देने के
आदेश जारी किए हैं।
मप्र शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष सर्वेश माथुर, संभागीय सचिव जगदीश
उपमन्यु, विजय यादव, जितेंद्रसिंह चौहान, सीमा शर्मा, पंकज दोहरे एवं विजय
मेहरा ने हर्ष जताया। समग्र शिक्षक व्याख्याता एवं प्राचार्य कल्याण संघ के
चरणसिंह जाधव, नरेंद्रसिंह चौहान, जयराजसिंह देवड़ा, कमलसिहं सोलंकी,
अनोखीलाल बसेर एवं रूपसिंह सिसौदिया आदि ने भी हर्ष जताया। वहीं मप्र तृतीय
वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ जिलाध्यक्ष दीपक सुराना ने बताया लंबे समय से
इसकी मांग की जा रही थी। इस संबंध में कर्मचारी संघ का प्रतिनिधि मंडल अमर
वरधानी से मिला था। इस पर आदेश जारी हुए। प्रकाश चौहान, दिनेश शर्मा, संजय
जैन, विजयसिंह सोलंकी, सुनील वर्मा, शिवप्रकाश कसेरा आदि ने हर्ष जताया।
Pay-scale / Merit / Counseling / Appointment / Transfer / Court - case & all Madhya Pradesh latest news - Source of Reliable Information
Social Media Link
Important Posts
UPTET news
Advertisement
Related Posts
';
(function() {
var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true;
dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js';
(document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq);
})();