इन विभागों में की जानी हैं बड़े स्तर पर भर्ती
हाल
ही में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कर्मचारी
संगठनों द्वारा उनके सम्मान में आयोजित समारोह में शामिल हुए है। इस दौरान
उन्होंने ऐलान किया कि यहां पर बहुत जल्द बेरोजगार के लिए नई
नौकरियां आने वाली हैं।
उनकी सरकार विभिन्न विभागों में एक लाख नौकरियां
निकालेगी और संविदागत रोजगार प्रणाली को जल्द खत्म कर देगी। आने वाले समय
में शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, राजस्व विभाग जैसे कई विभागों में
भर्तियां की जानी हैं। जल्द ही इसके लिए प्रेस रिलीज जारी होगी।
इस ऐलान से युवाओं के चेहरे पर छाई खुशी
इसमें
से करीब 31,000 शिक्षकों, सहायक शिक्षकों और प्रोफेसरों की भर्ती की जानी
है। खास बात तो यह है कि मध्य प्रदेश में इस साल के अंत में विधानसभा
चुनाव होने से पहले मुख्यमंत्री ने यह ऐलान करके युवाओं के चेहरे पर खुशी
ला दी है। बतादें कि इसके पहले यहां पर शिवराज सिंह चौहान को काफी
आलोचना झेलनी पड़ी है। आंकड़ों के मुताबिक बीजेपी के 14 साल के शासन में
यहां पर 19,226 लोगों को ही सरकारी नौकरी मिली है। इससे साफ है कि यहां
औसत प्रति वर्ष 1,373 नौकरियों का रहा है।
सेवानिवृत्ति की आयु 60 से बढ़ाकर 62 वर्ष
बतादें
कि करीब तीन दिन पहले एमपी के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश
के अधिकारियों और कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति की उम्र बढ़ाए जाने का ऐलान
किया था। यहां पर अब सेवानिवृत्ति की आयु 60 से बढ़ाकर 62 वर्ष होनी
है। उनका कहना था अभी यहां पर कर्मचारियों को पदोन्नति नहीं मिलने से
उनकी सेवानिवृत्त की उम्र 62 वर्ष करने का निर्णय लिया गया है। बतादें कि
यहां पर प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों की पदोन्नति में आरक्षण का मामला
हाईकोर्ट में विचाराधीन होने से पदोन्नति पर रोक है।
Pay-scale / Merit / Counseling / Appointment / Transfer / Court - case & all Madhya Pradesh latest news - Source of Reliable Information
Social Media Link
Important Posts
UPTET news
Advertisement
Related Posts
';
(function() {
var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true;
dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js';
(document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq);
})();