सतना। आप यह जान कर चौंक जाएंगे कि अमरपाटन विकास खंड
के विद्यालयों में अंग्रेजी विषय के ऐसे भी शिक्षक हैं जिन्हें अपनी कक्षा
की अंग्रेजी की किताब का हिन्दी अनुवाद नहीं आता। इतना ही नहीं अच्छे तरीके
से वे अंग्रेजी पढ़ भी नहीं पाते हैं। यही स्थिति गणित विषय के शिक्षकों
की है उन्हें गणित की मूलभूत संक्रियाएं तक नहीं आती हैं। यह खुलासा एसडीएम
रिशव गुप्ता के निरीक्षण में हुआ।
गुरुवार को एसडीएम ने माध्यमिक शाला बेला, पगरा, खुटहा, हाईस्कूल महुडऱ
और हायर सेकण्डरी विद्यालय करही का औचक निरीक्षण किया। बेला के गणित के
शिक्षक उमेश कुमार मिश्रा से वर्गमूल और गोला बेलन के सवाल पूछे गए जिसका
वे जवाब नहीं दे सके।
तो बच्चों को क्या पढ़ाएंगे...
इस पर एसडीएम ने फटकार लगाई। कहा कि जब आप लोग ही विषय नहीं जानते हैं
तो बच्चों को क्या पढ़ाएंगे। साथ ही इन्हें शो-कॉज जारी करने को कहा। घटिया
भोजन पर दुर्गा स्व-समूह और रसोइया को हटाने के निर्देश दिए।
पगरा में व्यापक अनियमितता...
माध्यमिक शाला पगरा
में सुबह 10.25 बजे होने वाली प्रार्थना 11 बजे हो रही थी। एएलएम कक्षाओं
का भी संचालन नहीं मिला। इस पर प्रधानाध्यापक को नोटिस जारी किया गया है।
यहां अंग्रेजी के शिक्षक सत्येंद्र सिंह तिवारी को 8वीं की किताब पढऩे और
उसका अनुवाद बताने को कहा गया, लेकिन वे अनुवाद तो बता नहीं सके उनका
उच्चारण भी सही नहीं मिला। नंदकिशोर तिवारी अनुपस्थित मिले। इस पर दोनों को
शो-काज नोटिस जारी किया गया।
महुडऱ हाईस्कूल में गाली-गलौज करते हैं शिक्षक
हाईस्कूल
महुडऱ प्राचार्य ने बताया कि यहां के शिक्षक अजय तिवारी, सौरभ तिवारी,
अखिलेश तिवारी व कविता तिवारी अक्सर हस्ताक्षर कर गायब हो जाते हैं।
कार्रवाई करने पर गाली गलौज व मारपीट करते हैं। एसडीएम ने शिक्षकों पर
निलंबन की कार्रवाई का नोटिस देने कहा। साथ ही प्राचार्य को शिकायत न करने
के लिए जवाब तलब किया है। अतिथि शिक्षक
को अंग्रेजी का ज्ञान न होने पर इन्हें हटाने और योग्यता विहीन अतिथि
शिक्षक रखने पर प्राचार्य को नोटिस देने के निर्देश दिए। माध्यमिक सेक्शन
के राजेंद्र सिंह तिवारी को भी शो-कॉज जारी किया गया।
यहां भी नोटिस
उमावि कहरी में वरिष्ठ अध्यापक
रामसखेंद्र द्विवेदी से अंग्रेजी की किताब पढ़वाई और अर्थ पूछा तो वे नहीं
बता सके। खुटहा के शिक्षक राकेश मिश्रा भी किताब नहीं पढ़ सके। दोनों को
नोटिस जारी करने कहा गया है।
Pay-scale / Merit / Counseling / Appointment / Transfer / Court - case & all Madhya Pradesh latest news - Source of Reliable Information
Social Media Link
Important Posts
UPTET news
Advertisement
Related Posts
';
(function() {
var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true;
dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js';
(document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq);
})();