Important Posts

शिक्षकों का वेतनमान न्याय संगत नहीं

मुरैना | प्रदेश सरकार द्वारा शिक्षकों को दिए गए समयमान वेतनमान को मप्र कर्मचारी कांग्रेस जिला मुरैना ने न्याय संगत नहीं माना है। प्रांतीय संगठन मंत्री बृजेन्द्र विश्राम सिंह सिकरवार का कहना है कि क्लर्क और अधिकारियों को दस साल से सेवा अंतराल के बाद तीन वेतनमान दिए हैं।
जो समयमान वेतनमान शिक्षकों को 12 साल की सेवा अंतराल के बाद दो वेतनमान दिए हैं। तीसरा क्रमोन्नति वेतनमान 30 साल की सेवा के बाद दिया है जो नियम विरुद्ध है। शिक्षकों को तीनों क्रमोन्नति वेतनमान 10 साल की सेवा के अंतराल के बाद दिए जाने चाहिए थे। लेकिन सरकार ने ऐसा नहीं किया है। मप्र सरकार ने 25 नवंबर को जो आदेश जारी किया है उससे केवल 20 हजार शिक्षक लाभान्वित होंगे। लगभग 30 हजार शिक्षकों को दूसरी क्रमोन्नति का लाभ 10 साल की सेवा के बाद नहीं मिलेगा। इससे लगभग 30 हजार शिक्षकों में इस आदेश को लेकर रोष व्याप्त है। संशोधित आदेश की मांग कर्मचारी कांग्रेस नेताओं ने की है। यदि संशोधन नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा।

UPTET news