Important Posts

Advertisement

शिक्षकों को 30 वर्षीय क्रमोन्नति के आदेश

रायसेन| मध्यप्रदेश शासन ने स्कूल शिक्षा विभाग में कार्यरत सहायक शिक्षक एवं उच्च श्रेणी शिक्षक को 30 साल में तीसरे क्रमोन्नती प्रदान करने के आदेश जारी कर दिए हैं। जिसमें सहायक शिक्षक को 30 साल पूरे करने पर 42 सौ ग्रेड पे और उच्च श्रेणी शिक्षक को 6600 ग्रे पे प्रदान की है।
जबकि पहले 12 और 24 साल में क्रमोन्नती की पात्रता थी। मप्र राज्य कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष हेमेंद्र श्रीवास्तव के मुताबिक 10 अप्रेल 2017 को भोपाल मेंं धरना रखा दिया गया था। इस धरने में राज्यमंत्री दीपक जोशी द्वारा क्रमोन्नती दिए जाने का आश्वासन दिया गया था और 5 अप्रैल शिक्षक दिवस पर मुख्यमंत्री द्वारा 30 साल में क्रमोन्नत दिए जाने की घोषणा की थी। इसके आदेश 25 अक्टूबर काे जारी कर दिए गए। इससे जिले में 2 हजार शिक्षकों को लाभ मिलेगा। आदेश जारी होने पर भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश महामंत्री केवीसिंह, कर्मचारी कल्याण के अध्यक्ष रमेशचंद्र शर्मा, एके सक्सेना, मुरारीलाल सोनी ने मुख्यमंत्री, वित्तमंत्री,शिक्षामंत्री का आभार माना है। 

UPTET news

Facebook