Advertisement

मूल्यांकन के दौरान शिक्षकों की छुट‌्टी स्वीकृत नहीं होगी

भास्कर संवाददाता। दमोह किल्लाई नाका के पास स्थित बीआरसी कार्यालय में सोमवार को ब्लाक के प्राइमरी स्कूलों के शिक्षक शिक्षिकाओं का शैक्षिक संवाद प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण में प्रोजेक्टर के माध्यम से विभिन्न विषयों की जानकारी से अवगत कराया गया।
प्रतिभापर्व को लेकर प्रशिक्षण दिया गया। इस मौके पर बताया गया कि प्रतिभा पर्व के मूल्यांकन के समय किसी भी शिक्षक शिक्षिकाओं की छुटटी स्वीकृत नहीं की जाएगी। इस दौरान प्रतिभा पर्व के प्रश्नों, प्रश्न पत्र मूल्यांकन आदि विषयों पर जानकारी दी गई। बीआरसी श्री सिंह ने प्रशिक्षण के दौरान बताया कि 18,19,20 जनवरी को प्रतिभा पर्व मनाया जाएगा। प्रत्येक सरकारी स्कूल में 20 जनवरी को वार्षिक उत्सव आनंद उत्सव मनाया जाएगा। इसके लिए प्रत्येक विद्यालय को 3500 रूपए का बजट भी मिलेगा जिसमें आयोजन की समस्त तैयारियों की जाएगी। उन्होंने शिक्षक शिक्षिकाओं को बताया कि संक्राति पर्व पर बच्चे अपने मामा के यहां चले जाते हैं इसलिए सभी को बच्चों के घर घर जाकर उनके माता पिता को प्रतिभा पर्व की जानकारी देना है और प्रतिभा पर्व में बच्चों को लाना है। इस मौके पर बड़ी संख्या में शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद थे। 

UPTET news

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

Facebook