निरीक्षण में नदारद मिले 7 शिक्षक, 2 स्कूलों पर ताले

जिला शिक्षा केंद्र के एपीसी अशोक जैन ने सोमवार को जब करैरा ब्लॉक के स्कूलों का औचक निरीक्षण किया तो हालात चौकाने वाले थे। स्थिति यह रही कि आधा दर्जन स्कूलों के निरीक्षण में एक हैडमास्टर सहित 7 शिक्षक स्कूलों से नदारद पाए गए वहीं दो स्कूलों पर ताले लटके हुए मिले।
एपीसी ने स्कूलों से गायब मिले शिक्षकों तथा बंद मिले स्कूलों के शिक्षकों के खिलाफ 15 दिन का वेतन काटने की कार्रवाई संस्थित की है।

यह शिक्षक मिले स्कूलों से गायब

एपीसी के करैरा ब्लॉक के प्रायमरी स्कूल रामपुरा के निरीक्षण के दौरान सहायक शिक्षक जगदीश प्रसाद शर्मा व सहायक अध्यापक महादेव राव कोकाटे स्कूल से गैर हाजिर मिले। वहीं मिडिल स्कूल राजगढ़ में शिक्षक अनिल कुमार वर्मा 1 अक्टूबर से बीएलओ कार्य के नाम से नदारद मिले।

प्राइमरी स्कूल जयनगर तथा मिडिल स्कूल जय नगर में दोपहर 3.10 बजे ताले लटके हुए मिले वहीं प्रायमरी स्कूल पारागढ़ में प्रभारी राकेश लोधी गैर हाजिर पाए गए। यहां स्कूल एक अतिथि शिक्षक के भरोसे चल रहा है।

इसी तरह प्राइमरी स्कूल राजगढ़ के निरीक्षण में हैडमास्टर नारायण दास मोघे स्कूल से नदारद थे। वहीं स्कूल के सहायक अध्यापक विमल नीखरा व शिवचरण आदिवासी भी स्कूल से गैर हाजिर पाए गए।
Sponsored link :
सरकारी नौकरी - Army /Bank /CPSU /Defence /Faculty /Non-teaching /Police /PSC /Special recruitment drive /SSC /Stenographer /Teaching Jobs /Trainee / UPSC

UPTET news

Advertisement

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();