बैतूल। नवदुनिया न्यूज अध्यापक संघर्ष समिति के तत्वावधान में
रविवार को जिला मुख्यालय पर जिले भर से पहुंचे सैकड़ों शिक्षकों ने तिरंगा
रैली निकाली। तिरंगा रैली और सभा के जरिए अध्यापकों ने अपनी मांगों की ओर
शासन द्वारा लम्बे समय से ध्यान नहीं दिए जाने को लेकर आक्रोश जताया।
तिरंगा रैली के पश्चात अध्यापकों ने मुख्यमंत्री को संबोधित अपनी मांगों का
ज्ञापन कलेक्ट्रेट पहुंच कर सौंपा।
अध्यापक संघर्ष समिति के आह्वान पर आज तिरंगा रैली निकाली गई। इसकी लम्बे समय से तैयारियां चल रही थी। तिरंगा रैली के आह्वान पर जिले भर के अध्यापक कर्मचारी भवन में एकत्रित हुए। इसके बाद यहां से रैली प्रारंभ हुई। रैली शिवाजी चौक, पेट्रोल पम्प, बस स्टैंड और लल्ली चौक होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंच कर समाप्त हुई। रैली में शामिल अध्यापक हाथों में तिरंगा लिए हुए थे। इसके बाद कलेक्ट्रेट में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा गया। रैली को राज्य अध्यापक संघ के जिलाध्यक्ष भीम धोटे, शासकीय अध्यापक संघ के जिलाध्यक्ष जितेन्ध यादव, अध्यापक सह संविदा शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष विनोद पड़लक, अध्यापक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष भीमराव लांजीवार, आजाद अध्यापक संघ के जिलाध्यक्ष विनयसिंह राठौड़ और नीरज गलफट ने सम्बोधित किया। तिरंगा रैली के आयोजन में बैतूल जिला प्रभारी शैलेन्ध बिहारिया, पंजाब गायकवाड़, बैतूल ब्लॉक प्रभारी रवि सरनेकर, मुलताई प्रभारी सुरेश गावंडे, प्रभातपट्टन से सुनील घोरमाड़े, भैंसदेही से गिरीश मालवीय, भीमपुर से आजाद कश्यप, चिचोली से आशीष भुसारी, शाहपुर से अंबुज पांडे, घोड़ाडोंगरी से मुकेश सरेयाम, आमला से देवानंद धुर्वे का प्रमुख योगदान रहा।
अध्यापकों की यह हैं प्रमुख मांगें
अध्यापकों की प्रमुख मांगें शिक्षा विभाग में संविलियन किया जाए और विसंगति रहित समान छटवां वेतनमान 1 सितम्बर 2013 से तथा अन्य कर्मचारियों के समान सातवां वेतनमान प्रदान किया जाए हैं। इसके अलावा 2005 के पूर्व नियुक्त अध्यापक संवर्ग को पुरानी पेंशन प्रणाली एवं उपादान का लाभ, समूह बीमा योजना मेडिक्लेम का लाभ, क्रमोन्नति में पदोन्नति का वेतनमान, अध्यापक संवर्ग के लिए बंधनरहित स्थानांतरण नीति, अनुकम्पा नियुक्ति के नियमों में शिक्षा के अधिकार में उल्लेखित नियमों को शिथिल किया जाएं, नवीन पेंशन प्रणाली में होने वाली कटौती सीधे कोषालय के माध्यम से कराई जाएं, अध्यापक संवर्ग सेवा एवं भर्ती नियम 2008 के द्वारा अध्यापक संवर्ग को प्राप्त शिक्षकों के समान अवकाश सुविधा अंतर्गत संतान पालन अवकाश को मध्यप्रदेश शासन स्कूल शिक्षा विभाग के आदेश से लगी रोक हटाई जाएं सहित 21 मांगें शामिल हैं।
Sponsored link :
सरकारी नौकरी - Army /Bank /CPSU /Defence /Faculty /Non-teaching /Police /PSC /Special recruitment drive /SSC /Stenographer /Teaching Jobs /Trainee / UPSC