परसवाड़ा.
क्षेत्र के शासकीय प्राथमिक शाला खमरिया में पदस्थ एक शिक्षक स्कूल में ही
नॉनवेज पार्टी करता था तथा रसोइया व समूह पदाधिकारियों से उचित व्यवहार
नहीं करता था। यह खुलासा जांच के दौरान के हुआ। जांच करने के लिए जनपद
पंचायत परसवाड़ा की उपाध्यक्ष मालती उइके, जपं सदस्य मंगलेश राहंगडाले,
संकुल प्राचार्य गजभिए शाला पहुंचे थे। इस दौरान शाला के प्रधानपाठक व
ग्रामीण भी मौजूद थे। सभी की उपस्थिति में पंचनामा भी तैयार किया। वहीं
उचित कार्रवाई के लिए प्रकरण उच्चाधिकारियों को सौंप दिया गया।
जानकारी
के अनुसार शासकीय प्राथमिक शाला खमरिया में पदस्थ सहायक शिक्षक एमएल भिमटे
की शिकायत जपं पंचायत परसवाड़ा में की गई थी। इसी शिकायत के आधार पर जांच
करने के लिए जपं उपाध्यक्ष, जपं सदस्य, संकुल प्राचार्य सहित अन्य शाला
पहुंचे थे। जहां उन्होंने प्राचार्य व ग्रामीणों की उपस्थिति में सभी के
पृथक-पृथक बयान दर्ज किए। पंचनामा तैयार किया। वहीं अग्रिम कार्रवाई के लिए
प्रकरण एसडीएम बैहर, थाना प्रभारी रूपझर, जपं सीईओ परसवाड़ा को सौंपा है।
ये मिला जांच में
जांच
के दौरान शाला की रसोइया मंती बाई ने बताया कि शिक्षक द्वारा स्कूल में
नॉनवेज पार्टी की जाती है। मना करने पर उचित व्यवहार नहीं करता है। इसी तरह
14 सितम्बर को शाला में एक भी विद्यार्थी के उपस्थित नहीं होने की भी
जानकारी दी गई। शिक्षक द्वारा शाला का संचालन भी नियमानुसार नहीं किया जाता
है। इस तरह से जांच में सहायक शिक्षक के खिलाफ जांच में अनेक तथ्य पाए गए
हैं। इसी आधार पर जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने संबंधित शिक्षक के खिलाफ
कार्रवाई के लिए प्रकरण उच्चाधिकारियों को सौंपा है।
Sponsored link :
सरकारी नौकरी - Army /Bank /CPSU /Defence /Faculty /Non-teaching /Police /PSC /Special recruitment drive /SSC /Stenographer /Teaching Jobs /Trainee / UPSC