25 तक कॉलेज में प्रवेश ले सकेंगे छात्र

भास्कर संवाददाता | होशंगाबाद  विद्यार्थियों के हंगामे के बाद उच्च शिक्षा विभाग ने कॉलेजों में ऑनलाइन के साथ ऑफलाइन फीस जमा करने के आदेश जारी कर दिए। तीसरे चरण की सीट आवंटन सूची में शामिल छात्र अब 20 जुलाई तक ऑफलाइन या ऑनलाइन फीस भरकर प्रवेश ले सकेंगे।
छात्र चार किस्तों में फीस जमा कर सकेंगे। कुलमिलाकर छात्रों को कॉलेज में दाखिला लेने का एक और अवसर मिलेगा। यूजी और पीजी दोनों कक्षाओं में प्रवेश लेने छात्र 21 जुलाई से 25 जुलाई तक एक बार फिर रजिस्ट्रेशन करवा सकेंगे। हालांकि दोबारा रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया होने के बाद 22 जुलाई से होने वाली कॉलेज लेवल दाखिले की प्रक्रिया को लेकर उच्च शिक्षा विभाग ने अभी तक निर्देश नहीं दिए। छात्र ऑफलाइन फीस जमा कर सकेंगे। प्राचार्य डॉ. कामिनी जैन ने बताया तीसरी सूची में शामिल छात्र 20 जुलाई तक दाखिले ले सकेंगे। फीस ऑनलाइन और ऑफ लाइन दोनों प्रक्रिया से जमा हो सकेगी।
Sponsored link :
सरकारी नौकरी - Army /Bank /CPSU /Defence /Faculty /Non-teaching /Police /PSC /Special recruitment drive /SSC /Stenographer /Teaching Jobs /Trainee / UPSC

UPTET news

Advertisement

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();