Important Posts

Advertisement

प्यून को बना दिया शिक्षक और बता दिया अतिशेष

सरकारी मिडिल स्कूलों की सूची में जिले में आधे से ज्यादा शिक्षकों को अतिशेष बताने का मामला सुलझा ही नहीं कि एक और बड़ी विसंगति युक्तियुक्तकरण में सामने आई। जिले की सूची में 42 प्यून को शिक्षक बताकर अतिशेष की सूची में शामिल कर दिया। इसे लेकर भी खासी नाराजगी है।
अब शिक्षा विभाग के अधिकारी इस मामले में जल्द सुधार की बात कह रहे हैं।

दरअसल, हाल ही में शिक्षा विभाग ने युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया में मिडिल स्कूलों की सूची जारी की। इसमें बड़ी लापरवाही सामने आई। इसमें जिले के अलग-अलग स्कूलों के शिक्षकों के साथ प्यून को भी शिक्षक बताकर अतिशेष में शामिल कर दिया।

शिक्षक संगठन से जुड़े हरीश बोयत के अनुसार ऐसे 42 नाम हैं, इसकी जानकारी शिक्षा विभाग के अधिकारियों को भी देंगे। जल्द ही विसंगति दूर होना चाहिए। उधर, डीईओ एस.एस. कौशल के अनुसार सूची भोपाल से जारी हुई है। हालांकि जो भी गड़बड़ियां हैं, उन्हें दूर करवा लिया जाएगा।

ये हैं कुछ प्रमुख नाम

संदीप कुशवाह। माध्यमिक विद्यालय रंगवासा में प्यून है। हालांकि पोर्टल पर जो सूची अपलोड की गई है उसमें इन्हें शिक्षक बताकर अतिशेष की सूची में शामिल किया गया। इसी तरह माध्यमिक स्कूल विनोबा भावे नगर में प्यून संजय विजयवर्गीय, नंदन नगर मिडिल स्कूल के विजय शुकनोर, तिल्लौर मिडिल स्कूल के अंकित परमार के नाम भी हैं। अब इन्होंने इस मामले में आपत्ति दर्ज करवाई है। इसके अलावा दिव्यांग आधारसिंह चौहान का नाम भी सूची में शामिल है।

UPTET news

Facebook