Important Posts

Advertisement

10th में खराब Result आने पर कलक्टर ने शिक्षकों को दी ये सजा, गर्मी की छुट्टी कर दी कैंसिल

अंबिकापुर. इस वर्ष सरगुजा जिले में हाईस्कूल परीक्षा का परिणाम काफी निराशाजनक रहा। पूरे प्रदेश में सरगुजा 23वें स्थान पर रहा था। हालांकि 12वीं के रिजल्ट को देखकर संतुष्टि जताई जा सकती है। दसवीं व बारहवीं बोर्ड में सरगुजा का एक भी स्टूडेंट मेरिट सूची में नहीं आ सका। इसे लेकर शिक्षा विभाग व प्रशासक की काफी किरकिरी हुई है।


जिले में गिरते शिक्षा के स्तर को सुधारने के लिए कलक्टर भीम सिंह सख्त हो गए हैं। उन्होंने शासकीय स्कूलों में 10वीं व 12वीं के विद्यार्थियों की ग्रीष्मकालीन अवकाश पर कैंची चलाते हुए इनकी कक्षाएं 31 मई तक संचालित करने के आदेश जारी कर दिए हैं। इसमें गणित, विज्ञान व अंग्रेजी के शिक्षकों को अनिवार्य रूप से उपस्थित होकर कक्षाएं संचालित करने कहा गया है।

माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा हायर सेंकेडरी व हाईस्कूल के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। घोषित परिणाम की मेरिट सूची में इस बार भी सरगुजा जिले से एक भी विद्यार्थी का नाम नहीं है। लगातार गिरते शिक्षा के स्तर को सुधारने प्रशासनिक कोशिशें तेज हो गईं हैं।

कलक्टर भीम सिंह ने खराब परिणाम को काफी गम्भीरता से लेते हुए शुक्रवार को जिला शिक्षा अधिकारी, विकासखंड शिक्षा अधिकारी व प्राचार्य शासकीय हाईस्कूल व उच्चतर माध्यमिक शाला के नाम आदेश जारी किया है।

इसमें घोषित परीक्षा परिणाम को संतोषप्रद नहीं मानते हुए जिले के समस्त शासकीय विद्यालयों में कक्षा 10 वीं व 12 वीं की कक्षाएं 1 से 31 मई तक प्रात: 7 से 9 बजे तक संचालित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि इस अवधि में विद्यालय में गणित, विज्ञान व अंग्रेजी विषय का अध्ययन कराया जाएगा।


इस दौरान छात्र-छात्राएं स्वैच्छिक रूप से स्कूल में उपस्थित होकर अध्ययन कर सकते हैं। वहीं उन्होंने कहा है कि उपरोक्त विषयों के सभी शिक्षकों की उपस्थिति विद्यालय में अनिवार्य होगी। इस दौरान किसी भी शिक्षक को नियमानुसार आवकाश की पात्रता भी होगी।

UPTET news

Facebook