Important Posts

Bed from Ignou 2017 Notice

Bed from Ignou 2017 Notice

तीन हजार एडमिशन रद्द, प्रदेश के कॉलेजों में खाली रह गईं 30 हजार से ज्यादा सीटें

इंदौर। नगर प्रतिनिधि प्रदेश के 220 से ज्यादा इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश प्रक्रिया पूरी होने के बाद करीब 3 हजार विद्यार्थियों ने अलग-अलग कारणों से एडमिशन कैंसल करा लिए। इससे कॉलेजों में तीस हजार से ज्यादा सीटें खाली रह गईं।

संविदा शिक्षकों की भर्ती का प्रस्ताव अगले तीन माह में: शिक्षामंत्री ने संघ को बताया

भोपाल। दिसम्बर तक भर्ती परीक्षा की उम्मीद जताए बैठे अभ्यर्थी निराश हो सकते हैं। अभी तक शिक्षा विभाग ने प्रोफेशनल एजुकेशन बोर्ड को भर्ती का प्रस्ताव ही नहीं भेजा है। संघ की समन्वय बैठक में शिक्षामंत्री ने बताया है कि वो अगले तीन महीने में प्रस्ताव भेज देंगे। यदि यह प्रस्ताव नवंबर में भेजा गया तो दिसम्बर में परीक्षा किसी भी स्थिति में आयोजित नहीं हो पाएंगी। 

प्राचार्यों को लिखकर देना होगा तंबाकू मुक्त स्कूल

शाजापुर। ब्यूरो शिक्षा संस्थानों को तंबाकू और धूम्रपान मुक्त करने के लिए शिक्षा विभाग ने एक बार फिर निर्देश जारी किए हैं। इस बार निर्देशों का सख्ती से पालन करने को कहा गया है। कहा है कि अगर स्कूल परिसर में तंबाकू कोई भी तंबाकू का सेवन करता पाया गया तो प्राचार्य पर कार्रवाई की जाएगी।

निरीक्षण में गायब मिले शिक्षकों की कलेक्टर लेंगे क्लास




राजगढ़. जिले के सरकारी स्कूलों की दशा सुधारने की सोच से कलेक्टर ने शिक्षा सुधार कार्यक्रम शुरू किया है। इसके तहत जिले के स्कूलों के औचक निरीक्षण के लिए अलग-अलग टीम गठित की गई है। इस टीम ने 3 से 23 अगस्त के बीच किए 1470 का स्कूल निरीक्षण किया था। इसमें सात स्कूल पूरी तरह बंद मिले जबकि 95 शिक्षक स्कूलों से गायब पाए गए।

टेस्ट में फेल हुआ तो शिक्षक ने छात्र को मारे मुक्के

भोपाल. विज्ञान के टेस्ट में फेल होने पर नाराज शिक्षक ने छात्र को जमकर पीटा। छात्र के गाल व पीठ पर चोट के निशान देख जब पिता शिकायत दर्ज कराने स्कूल पहुंचे तो शिक्षक ने उनसे भी अभद्रता कर दी। उन्होंने इसकी शिकायत गोविंदपुरा थाने में की। पुलिस ने शिक्षक पर मामला दर्ज कर लिया।

क्लास से शिक्षक नदारद, परिसर में घूमते रहे विद्यार्थी

खंडवा। क्लास से शिक्षक नदारद, परिसर में यहां-वहां घूमते विद्यार्थी, कई विद्यार्थी तो बैग उठाकर स्कूल से बाहर जा रहे हैं। इसके बावजूद न तो इन्हें रोकने वाला कोई शिक्षक वहां है, न ही स्कूल के मुख्य द्वार पर कोई चौकीदार। यह नजारा है शहर के उत्कृष्ट विद्यालय का। उत्कृष्टता का दावा करने वाले स्कूल में शिक्षा के प्रति उदासीनता नजर आ रही है।

UPTET news