Important Posts

Advertisement

50 % शिक्षकों ने नहीं किया एप डाउनलोड

शिक्षा विभाग ने स्कूलों में शिक्षकों के लिए ई-अटेंडेंस योजना लागू कर शिक्षामित्र एप लांच किया था। जो पांच माह में ही फ्लाप हो गया। 50 फीसदी शिक्षकों ने एक को डाउनलोड ही नहीं किया।
जिन्होंने डाउनलोड किया है वो भी इसे बंद कर रहे हैं। उनका कहना है अटेंडेंस लगाने के बाद पहले सक्सेसफुल का मैसेज आता था लेकिन अब वह भी बंद हो गया। अब शिक्षक रजिस्टर में अटेंडेंस लगा रहे हैं।

स्कूल में शिक्षकों की उपस्थिति में पारदर्शिता को लेकर एम-शिक्षा मित्र एप का लांच शिक्षकों को न केवल ई-अटेंडेंस लगाने की सुविधा दी गई है, बल्कि ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराने, शिकायत का स्टेटस जानने सहित अन्य सुविधाएं दी थी। ई अटेंडेंस के लिए शिक्षक को स्कूल में उपस्थित होना अनिवार्य किया गया था। लेकिन शिक्षक शुरू से ही इसका विरोध करते रहे हैं। जिले में 3200 शिक्षकों में 1500 शिक्षकों ने ही एप डाउनलोड किया। इनमें से भी अधिकांश ने इसे बाद में बंद कर दिया।

योजना फेल हो गई

शासन की यह योजना फले हो गई है। पहले इसमें अटेंडेंस के लगाने के बाद सक्सेसफुल मैसेज आता था लेकिन कुछ महीने बाद यह आना बंद हो गया है। एक अनुसार के मुताबिक 5 फीसदी लोग ही इसका उपयोग करते हैं। हिम्मत सिंह जैन, शिक्षक नीमच

अभियान चलाएंगे

शिक्षक इसे डाउनलोड कर रहे हैं। तकनीकी खामी की शिकायत मिली थी। इसे सही करा दिया जाएगा। सभी शिक्षकों को इससे जोड़ने के लिए अभियान चलाया जाएगा। केसी शर्मा, डीईओ नीमच 

UPTET news

Facebook