Important Posts

Advertisement

दहेज में डेढ़ लाख रुपए देने से मना किया तो नहीं आई बारात

शहडोल। टीका में एक लाख 51 हजार रुपए का दहेज रूपी नेग देने से लड़की के पिता ने मना किया तो लड़के व उसके पिता बारात लेकर ही नहीं आये। यह मामला है। जिले के गोहपारु थाना क्षेत्र के ग्राम बरेली का। 26 अप्रैल को बारात आनी थी जो नहीं आई और लड़की के पिता की शिकायत पर दहेज लोभी पिता-पुत्र के खिलाफ थाने में अपराध दर्ज हो गया है।

गोहपारु टीआई विजय कुमार गोठरिया ने बताया कि बरेली के देव सिंह गोंड़ पिता बब्बू सिंह गोंड़ ने 26 अप्रैल की देर रात यह शिकायत किया कि उसकी बेटी की शादी बुढ़ार थाना क्षेत्र के मलया गांव निवासी हीरा सिंह गोंड़ पिता भारत सिंह गोंड़ के साथ तय की गई थी। राजी-खुशी से शादी तय हुई थी। बारात के ऐन मौके पर लड़का व उसके पिता ने टीका में एक लाख 51 हजार रुपए की मांग की। लड़की के पिता ने बताया कि उसके पास इतना पैसा नहीं था और उसने यह रकम देने से मना कर दिया। इसके बाद बारात नहीं आई जबकि उसने पूरी तैयारी कर ली थी। समाज में उसकी किरकिरी की गई है जिसके लिए दहेज लोभी पिता पुत्र ही दोषी हैं। टीआई ने बताया कि प्रारंभिक रूप से मामले की तफशीस कराई गई तो यह सही पाया गया कि 26 अप्रैल को देव सिंह गोंड़ के यहां उसकी बेटी की बारात आनी थी जो नहीं आई। आरोपी पिता-पुत्र हीरा सिंह और भारत सिंह गोंड़ के खिलाफ दहेज प्रतिशोध अधिनियम 1961 क 4 कायम करके कार्रवाई की जा रही है।

बेटी शिक्षक

टीआई ने बताया कि जिस लड़की की शादी हो रही थी वह शिक्षक है। बारात न आने के बाद उसने ही अपने पिता को शिकायत करने थाने भेजा था।
सरकारी नौकरी - Army /Bank /CPSU /Defence /Faculty /Non-teaching /Police /PSC /Special recruitment drive /SSC /Stenographer /Teaching Jobs /Trainee / UPSC

UPTET news

Facebook