Important Posts

अतिथि शिक्षक नियमितीकरण की मांग को लेकर 5 को देंगे ज्ञापन

सरदारपुर | अतिथि शिक्षक अपनी नियमितीकरण की मांग को लेकर 5 फरवरी को धार के लालबाग से रैली निकालकर मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपेंगे।
यदि शासन व मप्र सरकार इनकी मांग नहीं मानती है तो 17 फरवरी को भोपाल में धरना प्रदर्शन देंगे। शासन स्तर से अतिथि शिक्षकों को 2400 रु., 3500 रु., 4200 का मानदेय मिलता है। संघ से जिलाध्यक्ष लाखन चंदेल, अशोक पुरोहित, जितेंद्र ठाकुर, सुमित अमलीयार ने आंदोलन को सफल बनाने की अपील अतिथि शिक्षकों से की है।

UPTET news