Important Posts

Advertisement

दूसरे दिन भी पारा 45 पर, अभी तक शिक्षा विभाग ने नहीं की स्कूलों की छुट्टी

ुरैना। अंचल में दूसरे दिन लगातार दिन का तापमान 45 डिग्री पर रहा और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री पर। बावजूद इसके शिक्षा विभाग या प्रशासन ने स्कूलों की छुट्टियां नहीं की, जबकि प्रदेश के भोपाल, विदिशा जिलों में गर्मी को देखते हुए प्रशासन ने स्कूलों की छुट्टियां कर दी हैं।

जिले में गर्मी को देखते हुए पिछले दिनों जिला शिक्षा विभाग के प्रस्ताव पर प्रशासन ने स्कूलों का समय सुबह साढ़े सात बजे से 12 बजे तक का कर दिया था। हालांकि जब स्कूलों का समय बदला गया था तब अंचल का तापमान 45 डिग्री पर ही था। लेकिन पिछले एक सप्ताह से अंचल का तापमान लगातार बढ़ रहा है। तापमान पहले 44 डिग्री पर रहा और अब दो दिन से 45 डिग्री पर है। बावजूद इसके शिक्षा विभाग ने स्कूलों के अवकाश के लिए कोई प्रस्ताव तैयार नहीं किया है।
यह हालत है जिले में स्कूलों की
- शहर में सरकारी स्कूल तो जरूर सुबह साढ़े सात बजे से खुल रहे हैं और उनकी छुट्टी 12 बजे हो रही है।
- प्राइवेट स्कूल सुबह आठ बजे से 1 बजे तक चल रहे हैं। इनके बच्चों को घर तक पहुंचने में 2 से 3 बज जाते हैं। यान बच्चे घर पहुंचते तो उस समय गर्मी चरम पर होती है।
- समय का पालन सही मायने में शहर से पांच से छह किमी दूर या जिले के बाहर के स्कूल नहीं कर रहे हैं। इन स्कूलों के बच्चों को गर्मी में परेशान होना पड़ रहा है।
क्या कहते हैं जिला शिक्षा अधिकारी
- हमने स्कूलों का समय गर्मी को देखते हुए पहले ही बदल दिया था। इसलिए अवकाश घोषित करने की जरूरत नहीं है। 30 अप्रैल को तो स्कूलों की छुट्टी हो ही जाएगी।
डॉ. आरएन नीखरा, जिला शिक्षा अधिकारी, मुरैना

UPTET news

Facebook