Important Posts

Advertisement

अतिशेष की जानकारी में देरी, युक्तियुक्तरण की प्रक्रिया अटकी

मंदसौर। जिले में शिक्षकों की कमी दूर करने के लिए प्राथमिक से लेकर हायरसेंकडरी स्कूल तक के सभी विद्यालयों में कितने अतिशेष शिक्षक है। इसकी जानकारी जिला शिक्षा अधिकारी संबंधित शिक्षा अधिकारियों से चाही थी, लेकिन अभी तक कईस्कूलों के जिम्मेदारों ने अतिशेष की जानकारी जिला शिक्षा अधिकारी नहीं भेजी। जिसके कारण युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया में देरी हो रही है।
इस देरी के कारण शिक्षकों की कमी को दूर करने में समय लग रहा है।

जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार झारडा, बालगुढ़ा, नगरी और क्रमांक दो मंदसौर सहित अन्य स्कूलों से अभी तक अतिशेष की जानकारी नहीं आईहै।शेष सभी स्कूलों से अतिशेष की जानकारी आ गईहै। इन स्कूलों से जानकारी आने के बाद नवबंर के प्रथम या द्वितीय सप्ताह में युक्तियुक्तरण की प्रक्रिया की जाएगी। जानकारी के अनुसार प्राथमिक विद्यालयों में विद्यार्थियों के अनुसार, हायरसेंकडरी और हाईस्कूल विद्यालय में विषय के मान से अतिशेष शिक्षकों की जानकारी मांगी गई है।

शिक्षकों की बढ़ी टेंशन

युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया को लेकर कईशिक्षकों की टेंशन बढ़ गईहै। सालों से स्कूल में काम कर रहे शिक्षकों को लंबी दूरी पर स्थानातंरण ना हो जाए।इसके लिए अभी से जुगाड़ लगाना शुरु भी कर दिया है। डीईओ कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार करीब 150 से 170 के बीच अतिशेष शिक्षकों की संभावना है। इन शिक्षकों का जिले के अन्य स्कूलों में स्थानातंरण किया जाएगा।

कुछ स्कूल शेष बचे

अतिशेष शिक्षकों की जानकारी लगभग आ गईहै। कुछ स्कूल शेष बचे है। जिनकी जानकारी जल्द आ जाएगी। उसके बाद नवबंर माह में युक्तियुक्तकरण कर दिया जाएगा।


बीएस पटेल, जिला शिक्षा अधिकारी।
Sponsored link :
सरकारी नौकरी - Army /Bank /CPSU /Defence /Faculty /Non-teaching /Police /PSC /Special recruitment drive /SSC /Stenographer /Teaching Jobs /Trainee / UPSC

UPTET news

Facebook