Important Posts

इंदौर. सरकारी स्कूलों में रिक्त पड़े पदों पर शिक्षकों की व्यवस्था करने के लिए अतिथि शिक्षकों को भर्ती किया गया था। उनका कार्यकाल 31 मार्च को पूरा हो रहा है। ऐसे में सरकारी स्कूलों में अप्रैल से शुरू हो रहे नए शैक्षणिक सत्र के साथ ही परीक्षा से संबंधित कार्य भी किए जाने हैं। इस पर अब उनकी सेवाओं को 30 अप्रैल तक के लिए बढ़ा दिया गया है। लोक शिक्षण संचालनालय की आयुक्त जयश्री कियावत ने एक आदेश जारी कर 31 मार्च को समाप्त हो रही अतिथि शिक्षकों की सेवाओं को एक महीने के लिए आगे बढ़ा दिया गया है। इस आदेश में कहा गया है कि शिक्षकों के अवकाश पर जाने से स्कूलों में छात्रों की पढ़ाई प्रभावित ना हो इसके लिए शाला स्तर पर अतिथि शिक्षकों की व्यवस्था 2018-19 में की गई थी।

इंदौर. सरकारी स्कूलों में रिक्त पड़े पदों पर शिक्षकों की व्यवस्था करने के लिए अतिथि शिक्षकों को भर्ती किया गया था। उनका कार्यकाल 31 मार्च को...

UPTET news