Important Posts

Advertisement

२ हजार से अधिक खाली पड़े विद्यालयों में शिक्षकों के पद, नहीं हो पा रही अतिथियों की नियुक्ति

टीकमगढ़.प्राथमिक से लेकर हायरसेकेंडरी स्कूलों में सभी वर्गो के २ हजार से अधिक पद खाली पड़े हुए है। इसके साथ ही सरकार द्वारा शिक्षकों के ट्रांसफर किए गए। लेकिन उनकी जगहों पर किसी ओर शिक्षकों को भी पदस्थ नहीं किया गया। वहीं शिक्षा विभाग के पोर्टल का अपडेट नहीं होने के कारण अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति भी नहीं हो पाई है। जिन्हें खाली जगहों पर पढ़ानें के लिए पहुंचाया गया है। उनका भी मानदेय निकलने में परेशानी हो रही है। जिसके कारण छात्रों की पढाई और अतिथि शिक्षकों के मानदेय में परेशान होना पड़ रहा है।

जिले में २ हजार ४८७ प्राथमिक, माध्यमिक, हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी विद्यालय है। जिसमें २ लाख ७५ हजार ९६१ छात्र अध्ययन कर रहे है। जिन्हें पढ़ाने के लिए हाल ही में ५ हजार २०० शिक्षक पदस्थ है। वहीं २ हजार २५ पद खाली पड़े है। खाली पड़े पदों पर अतिथियों की नियुक्ति की जानी थी। लेकिन शिक्षा विभाग के पोर्टल का अपडेट नहीं होने के कारण नियुक्ति में देरी हो रही है। वहीं सरकार द्वारा ट्रांसफर किए गए है। लेकिन उनके जगहों पर किसी भी शिक्षकों को पदस्थ नहीं किया जा रहा है। जिसके कारण छात्रों की शिक्षा पर बुरा असर पडऩे लगा है।
पोर्टल अपडेट नहीं होने से अटकी नियुक्ति
सरकार द्वारा व्यवस्थागत सुधारे और कामों में तेजी लाने के लिए ई-गर्वनेस को बढ़ावा तो दिया जा रहा है। लेकिन निचले स्तर पर अपडेशन की प्रक्रिया सुस्त होने से यह प्रयास कारगर साबित नहीं हो पा रहा है। शिक्षा विभाग का पोर्टल लम्बे समय तक अपडेट नहीं है। जिसके कारण अतिथि शिक्षको की नियुक्ति समय पर नहीं हो पा रही है। वहीं वरिष्ठ अधिकारियों का भी ध्यान नहीं है। जिसके कारण छात्रों की पढाई प्रभावित हो रही है।

ऑनलाइन छोड़ कागजों में हो रही खानापूर्ति
कार्यालयों में दस्तावेजी प्रक्रिया के साथ ही ऑनलाइन कामकाज तो हो रहा है। लेकिन दोनों का गतिमान एक सा नहीं रहता है। सरकारी प्राथमिक, माध्यमिक , हाईस्कूल और हायरसेकेंडरी स्कूलों में पदस्थ किसी भी श्रेणी के शिक्षक या शिक्षिकाओं का स्थानांतरण चिकित्सा अवकाश, लम्बा प्रशिक्षण अवकाश और अटैचमेंट कार्य कागजों पर तो तत्काल कर फाइल कर दिया जाता है। लेकिन इसे पोर्टल पर ऑनलाइन सुधारने में कोताही बरती जा रही है। लेकिन यह कार्य अधिकतर संकुल स्तर पर होता है। लेकिन कई संकुल केंद्रों द्वारा ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
फैक्ट फाइल
दोनों जिलों में कुल प्राथमिक से हायर सेकेंडरी विद्यालय - २४८७
दोनों जिलों में कु ल पदस्थ शिक्षक - ५२००
दोनों जिलों में कु ल खाली पद - २०२५
दोनों जिले के कुल छात्र २,७५९६१
इनका कहना
जिले के स्कूलों में खाली पद पड़े हुए है। उनकी भर्ती के लिए अतिथि शिक्षकों का सहारा लिया जा रहा है। छात्रों की शिक्षण व्यवस्था में सुधार किया जा रहा है। जहां-जहां कमी है। वहां की कमी को शासन के निर्देश पर पूरा किया जाएगा।
सुरेश कुमार सोनी सहायक संचालक शिक्षा विभाग टीकमगढ़।

UPTET news

Facebook