Important Posts

शिक्षा विभाग में संविलियन की घोषणा से अध्यापकों में हर्ष

शिक्षा विभाग में संविलियन की घोषणा से अध्यापकों में हर्ष
गैरतगंज। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा मप्र के अध्यापक संवर्ग के अध्यापकों को शिक्षा विभाग में संविलियन की घोषणा किए जाने से अध्यापकों में हर्ष है।
गैरतगंज सहित क्षेत्र भर के अध्यापकों ने इस फैसले की सूचना मिलते ही खुशियां मनाईं। अध्यापक नेता एनके शर्मा, राजेश शर्मा, शेषनारायण सक्सेना, लीलाधर खंगार, विनेश साहू, मनोज नायक, मनीष नामदेव, संतोष मालवीय, मनोज पाठक, क्षमा ठाकुर, नाथूराम मालवीय, शैलेन्द्र यागिक, आदित्य श्रीवास्तव, संदीप शर्मा, अरविंद राय, शिवनारायण राय ने इस फैसले का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया है।

UPTET news