Important Posts

26 को भोपाल में प्रदर्शन करेंगे अध्यापक

होशंगाबाद| प्रदेश के अध्यापक 26 नवंबर को भोपाल में प्रदर्शन करेंगे। आजाद अध्यापक संघ की जिला स्तरीय बैठक रविवार को नेहरू पार्क में हुई।
जिला अध्यक्ष मधु हुरमाड़े ने बताया शिक्षा विभाग में संविलियन की मांग को लेकर प्रांतीय आह्वान पर प्रदेशभर से अध्यापक भोपाल पहुंचेंगे। बैठक में प्रांत स्तर पर होने वाले सम्मेलन और अांदोलन की जानकारी अध्यापकों को दी गई। इस अवसर पर संभागीय उपाध्यक्ष आरएस भारती, जिला उपाध्यक्ष धनराज कापसे, संगठन मंत्री कमलेश टेकाम, संतोष शर्मा, गंगाधर, ब्रजेश साहू, लोकेश दुबे, शेखर, सुनील यादव, मुकेश पटेल और आजाद अध्यापक संघ के सदस्य उपस्थित थे।

UPTET news