Important Posts

Advertisement

कई स्कूलों में लटके मिले ताले तो कहीं शिक्षक नदारद

भास्कर संवाददाता| दमोह सरकारी स्कूलों में शिक्षक समय पर नहीं पहुंच रहे हैं। शनिवार को जब पथरिया ब्लाक एवं बटियागढ़ ब्लाक के विभिन्न स्कूलों का जायजा जिला पंचायत उपाध्यक्ष रामबाई सिंह ने किया तो बच्चों ने अपनी परेशानी बताते हुए शिकायत की।
उपाध्यक्ष ने नरसिंहगढ़ हाई स्कूल का जायजा लिया यहां बच्चों ने बताया कि स्कूल खुलने का समय 10.30 बजे का है लेकिन शिक्षक 12 बजे स्कूल आते हैं। यहां 11.30 बजे बच्चे स्कूल में बैठे थे लेकिन शिक्षक उपस्थित नहीं थे। उपाध्यक्ष ने बताया कि शिक्षिकाएं पूजा परिहार, शबाना खान, साेनू सोनी, विनीता परिहार, कृष्णक्रांति बिल्थरे बिना किसी आवेदन के स्कूल से नदारत मिली। इससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। इसके अलावा माध्यमिक शाला हिनोता मलवारी में ताला लगा मिला।

माध्यमिक शाला अहरोटा में भी ताला लगा था। लोगों ने बताया कि यहां शिक्षक मनमर्जी से आते हैं। उपाध्यक्ष ने बताया कि शासन द्वारा स्कूलों के निरीक्षण के लिए बीआरसी को नियुक्त किया गया है। बीआरसी ने जनशिक्षक नियुक्त किए हैं लेकिन हालातों में सुधार नहीं आ रहा है।

दमोह। जिपं उपाध्यक्ष रामबाई सिंह छात्र छात्राओं से पढ़ाई के संबंध में चर्चा की। 

UPTET news

Facebook