Important Posts

बीयू : नोटिस मिला तो भड़के हड़ताली कर्मचारी, रजिस्ट्रार के कमरे का किया घेराव

भोपाल| बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के गैर शिक्षक कर्मचारियों द्वारा की जा रही अनिश्चितकालीन हड़ताल को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपना लिया है। बीयू रजिस्ट्रार ने दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को नोटिस जारी कर शुक्रवार को दोपहर साढ़े 12 बजे काम पर उपस्थित होने को कहा।
आदेश का पालन नहीं करने पर इनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की चेतावनी दी। इस नोटिस से भड़के कर्मचारियों ने रजिस्ट्रार के कमरे को घेर लिया और जमकर नारेबाजी की। करीब बीस मिनट तक प्रशासनिक भवन के अंदर हंगामा होता रहा। इस बीच रजिस्ट्रार डॉ. यूएन शुक्ला कमरे से बाहर ही नहीं निकले। इस दौरान विवि में कामकाज पूरी तरह ठप रहा। कर्मचारियों की हड़ताल का चौथा दिन था। मप्र विश्वविद्यालयीन गैर शिक्षक कर्मचारी महासंघ के प्रांतीय महासचिव लखन सिंह परमार का कहना है कि आगामी आंदोलन की रणनीति के लिए कर्मचारियों ने शनिवार को बैठक बुलाई है। 

UPTET news