Important Posts

अतिथि शिक्षकों ने निकाली तिरंगा रैली

रतलाम | संविदा शिक्षक का दर्जा देने की मांग को लेकर अतिथि शिक्षकों की हड़ताल शनिवार को भी जारी रही। कालिकामाता मंदिर परिसर में धरने पर बैठे अतिथि शिक्षकों ने एकत्रित होकर तिरंगा रैली निकाली।
रैली दो बत्ती, पावर हाउस रोड, सैलाना बस स्टैंड, शहर सराय, रानीजी का मंदिर, नगर निगम से होती हुई पुन: कालिकामाता मंदिर पहुंची। यहां अतिथि शिक्षकों ने नियमितिकरण की मांग को लेकर नारेबाजी की। अतिथि शिक्षकों की प्रमुख मांगों में नियमितिकरण, वेतन वृद्धि, संविदा शिक्षक बनाना आदि शामिल है। जिले के अतिथि शिक्षक मौजूद थे। 

UPTET news