Important Posts

समयमान वेतनमान के लिए संयुक्त संचालक से मिले समग्र के पदाधिकारी

समग्र शिक्षक व्याख्याता प्राचार्य कल्याण संघ की जिला इकाई उज्जैन के पदाधिकारी गुरुवार को संयुक्त संचालक (शिक्षा) अरविंद सिंह से मिले।

जिला इकाई के अध्यक्ष बीएमएस परिहार, सचिव अमितोज भार्गव, प्रदेश उपाध्यक्ष भरत व्यास, प्रदेश संयुक्त सचिव डॉ. संदीप नाडकर्णी के साथ समग्र के अन्य पदाधिकारियों ने सिंह से व्याख्याताओं को समयमान वेतनमान जल्द देने की मांग करते हुए शीघ्र ही इस संबंध में आदेश जारी करने की बात रखी। संगठन मंत्री संजय लालवानी ने बताया प्रतिनिधि मंडल में आरएस सोमवंशी, मुकेश त्रिवेदी, तनवीर खान, डॉ. राजीव पंड्या, आरएल समरावत, डॉ. विवेक तिवारी, अशोक सक्सेना आदि उपस्थित थे।

UPTET news