Important Posts

अनुपस्थित या लेट होने पर शिक्षक का कटेगा वेतन

दीपावली पर्व के समापन के बाद भी कई शिक्षक समय पर स्कूल नहीं पहुंच रहे। बुधवार को स्कूल समय पर बीआरसी ओपी नामदेव ने बीएसी एम के शुक्ला व जन शिक्षक महेश शर्मा के साथ मिलकर ब्लाक के कई स्कूलों का औचक निरीक्षण किया।
इनमें हरिपुरा गांव का प्राथमिक विद्यालय, मऊ का प्राथमिक व माध्यमिक , प्राथमिक कन्या, निवारा गांव के प्राथमिक व माध्यमिक, गुर्जर खेड़ी गांव का प्राथमिक व माध्यमिक, बैरियाखेड़ी का प्राथमिक, प्राथमिक स्कूल झंडू पुरा, प्राथमिक व माध्यमिक विद्यालय बगवाज और प्राथमिक व माध्यमिक विद्यालय कडियाहाट स्कूल शामिल है।

औचक निरीक्षण में प्राथमिक विद्यालय मऊ में दो शिक्षिकाएं रजनी सोनी व गोकुल वर्मा,कन्या प्राथमिक मऊ में ललिता सक्सेना, प्राथमिक स्कूल गुर्जरखेड़ी में विभा द्ववेदी, अश्विनी,माध्यमिक स्कूल में अध्यापक विजय कुमार, प्राथमिक स्कूल बगवाज में महेश वैष्णव व माध्यमिक विद्यालय में मनोज शर्मा, राधेश्याम शर्मा व कडियाहाट के प्राथमिक विद्यालय में सीमा अनुपस्थित पाई गई।

इनके अलावा मऊ के कन्या प्राथमिक विद्यालय में जगमोहन, सीमा शर्मा, मधु भारती व रचना शाला समय से एक घंटा देरी से शाला में पहुंचे। बीआरसी ओपी नामदेव ने बताया कि स्कूलों से अनुपस्थित व देरी से पहुंचे शिक्षकों का एक दिन का वेतन काटने के साथ शोकॉज नोटिस जारी कर, स्पष्टीकरण लिया जाएगा।
Sponsored link :
सरकारी नौकरी - Army /Bank /CPSU /Defence /Faculty /Non-teaching /Police /PSC /Special recruitment drive /SSC /Stenographer /Teaching Jobs /Trainee / UPSC

UPTET news