Important Posts

मेपिंग नहीं होने से प्राचार्यों को नहीं मिला वेतन

आगर-मालवा | जिले में चार हाईस्कूल एवं हासे स्कूल के प्राचार्यों को मेपिंग नहीं होने से वेतन नहीं मिल पा रहा है। जानकारी के मुताबिक वित्त विभाग द्वारा जारी निर्देशानुसार जिला शिक्षा एवं आहरण संवितरण अधिकारी द्वारा कोष एवं लेखा विभाग की सर्वर साइट पर स्कूलों में कार्यरत प्राचार्यों के पदों की मेपिंग नहीं की जाने के कारण लोकसेवकों को वेतन का आहरण व भुगतान नहीं किया जा रहा है।
ऐसी स्थिति अन्य जिलों मे भी व्याप्त है। भोपाल स्तर पर भी आयुक्त लोक शिक्षण एवं आयुक्त कोष एवं लेखा के मध्य समंवय के अभाव में भी यह स्थिति निर्मित हुई है। अजाक्स के जिलाध्यक्ष आर.सी. खंदार ने जानकारी देते हुए बताया कई प्राचार्यों को 2 माह से तो कुछ को 4 माह से इस कारण वेतन नहीं मिल रहा है। इस संबंध में 25 अगस्त को सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई है।
Sponsored link :
सरकारी नौकरी - Army /Bank /CPSU /Defence /Faculty /Non-teaching /Police /PSC /Special recruitment drive /SSC /Stenographer /Teaching Jobs /Trainee / UPSC

UPTET news