Important Posts

प्रमोशन में आरक्षण के विरोध में सपाक्स

विदिशा | जालोरी गार्डन में सामान्य पिछड़ा एवं अल्पसंख्यक वर्ग अधिकारी-कर्मचारी संस्था(सपाक्स) की बैठक की गई। बैठक में प्रमोशन में आरक्षण के खिलाफ सभी ने हुंकार भरी। इस मौके पर विदिशा जिले की कार्यकारिणी के गठन के बाद घोषणा की गई।
सपाक्स के अध्यक्ष राकेश सक्सेना, ट्रेजरी आफिसर, उपाध्यक्ष मुकेश श्रीवास्तव, व्याख्याता शिक्षा विभाग, डॉ. नरेन्द्र शुक्ला, पशु चिकित्सा विभाग, सचिव डॉ. नरेंद्र गुप्ता, आजीविका मिशन, कोषाध्यक्ष शरद श्रीवास्तव, शिक्षा विभाग, सह कोषाध्यक्ष वीके जैन, शिक्षा विभाग बनाए गए हैं। मीडिया प्रभारी विवेक पांडेय, जिला संयोजक आदिम जाति कल्याण विभाग, सह सचिव मंगल सिंह जादौन और प्रवक्ता आलोक जैन, ईई पीएचई बनाए गए। कार्यकारिणी सदस्य डीईओ एचएन नेमा, विनोद चौधरी डीपीसी, जावेद खान, डॉ. एमके जैन, सत्येंद्र तोमर सहायक संचालक उद्यानिकी, बिजली कंपनी के ईई समीर शर्मा बनाए गए हैं। सदस्यता अभियान समिति के मुकेश खरे शिक्षा, डीके गुप्ता, विवेक शर्मा, डीडी चतुर्वेदी, प्रभात शर्मा, उदय हजारी, राजेश मिश्र शामिल हैं।


Sponsored link :
सरकारी नौकरी - Army /Bank /CPSU /Defence /Faculty /Non-teaching /Police /PSC /Special recruitment drive /SSC /Stenographer /Teaching Jobs /Trainee / UPSC

UPTET news