Important Posts

लक्ष्‍मीकांत शर्मा व संजीव सक्सेना को संविदा शिक्षक वर्ग 2 भर्ती मामले में जमानत

भोपाल। व्यापमं घोटाले में फंसे पूर्व मंत्री लक्ष्‌मीकांत शर्मा और कांग्रेस नेता संजीव सक्सेना को अदालत ने संविदा शिक्षक वर्ग 2 की भर्ती परीक्षा 2013 के एक मामले में आज जमानत दे दी। इसके बाद भी अभी वे जेल में ही रहेंगे क्योंकि उनके खिलाफ कई और मामले हैं जिनके कारण उन्हें फिलहाल जेल में ही रहना होगा।
जिला अदालत में विशेष न्यायाधीश भूपेंद्र सिंह की अदालत में आज लक्ष्‌मीकांत शर्मा और संजीव सक्सेना का संविदा शिक्षक वर्ग दो भर्ती परीक्षा 2013 के एक मामले में जमानत का आवेदन लगा था। अदालत ने दोनों आरोपियों को एक-एक लाख की सक्षम जमानत पेश किए जाने पर छोड़ने के आदेश किए हैं।


सरकारी नौकरी - Army /Bank /CPSU /Defence /Faculty /Non-teaching /Police /PSC /Special recruitment drive /SSC /Stenographer /Teaching Jobs /Trainee / UPSC

UPTET news