Important Posts

Advertisement

MP POLICE SI भर्ती का इंतजार कर रहे बेरोजगार ने सुसाइड कर लिया

 भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस में सब इंस्पेक्टर की भर्ती का इंतजार कर रहे हैं सत्या रघुवंशी ने आत्महत्या कर ली। उसने जन्मदिन के ठीक 1 दिन पहले आत्महत्या की। उसकी उम्र 35 वर्ष पूरी हो गई थी। वह आरोन का रहने वाला था और गुना में रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा था। चार बार SI परीक्षा दे चुका था, इस बार उसे पूरा विश्वास था कि वह निकल जाएगा लेकिन शासन की तरफ से भर्ती की घोषणा ही नहीं हुई।


MP POLICE SI भर्ती का इंतजार कर रहा था

आरोन इलाके के देवरी गांव के रहने वाले सत्या रघुवंशी (35) ने गुना में जहर खाकर आत्महत्या कर ली। सत्या गुना की सिसोदिया कॉलोनी में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयार कर रहा था। उसने हिंदी में MA किया था। चार बार SI की परीक्षा भी दी। उसे पूरा विश्वास था कि इस बार वह हर हालत में निकल जाएगा। तैयारी में उसने अपनी पूरी ताकत लगा दी थी लेकिन भर्ती परीक्षा की घोषणा नहीं हुई और उसकी उम्र 35 वर्ष पूरी हो गई।

MPPEB की नॉर्मलाइजेशन के कारण शिक्षक परीक्षा नहीं निकली

शिक्षक भर्ती परीक्षा में उसके 120 नंबर आए थे। चयन भी हो जाता अगर नॉर्मलाइजेशन में नंबर काम नहीं हुए होते। कई प्रतियोगी परीक्षाओं की उम्र सीमा भी निकल गई थी। इसी से वह परेशान रहने लगा था। 

पिता का इलाज कराने के लिए आरोन से गुना आया था

शनिवार को सत्या अपने पिता का इलाज कराने उन्हें आरोन से साथ लेकर गुना आया था। यहां उनका इलाज कराने के बाद वह गोपीसागर डैम का कहकर चला गया। कुछ देर में उसका फोन बंद हो गया। उसके पिता ने कई बार कॉल किया और जब फोन नहीं लगा तो दोस्तों से पता किया। उसके बाद कुछ रिश्तेदारों के साथ उसे ढूंढ़ने के लिए डैम पर पहुंचे। यहां मंदिर के पास सत्या की बाइक खड़ी थी। उसकी चप्पल पास में पड़ी हुई थी। कुछ दूरी पर ही एक पेड़ के पास उसका शव मिल गया।

जन्म वाले दिन पर अंतिम संस्कार

परिवार वालों ने बताया कि युवक अक्सर डैम के मंदिर पर जाता था। धरनावदा थाने में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक पूछताछ में पुलिस को पता चला है कि जिस लड़की से उसकी सगाई हुई थी वह काफी पैसे वाला परिवार था। इसी वजह से उसके मन में ग्लानि थी। पुलिस का कहना है कि एक चर्चा यह भी है कि युवती ने शादी करने से मना कर दिया था, शायद इसी कारण उसने आत्महत्या की। 

UPTET news

Facebook