गंजबासौदा| शासकीय माध्यमिक शाला रिछई में 3 दिन पहले शिक्षकों के साथ हुई
मारपीट के विरोध में शिक्षकों ने जिला शिक्षा अधिकारी के नाम ज्ञापन
प्रेषित कर विद्यालय का स्थान किसी दूसरे गांव में किए जाने या फिर
शिक्षकों का स्थानांतरण दूसरे विद्यालय में किए जाने की मांग की है।