Important Posts

शिक्षक भर्ती घोटाला : दस्तावेज जांचने खत्री के घर पहुंची पुलिस

बुरहानपुर | शिक्षक भर्ती घोटाले के मामले में मास्टरमाइंड लिपिक ज्योति खत्री के आत्मसमर्पण के बाद पुलिस ने उसे राउंडअप कर रखा है। पुलिस सख्ती से उससे पूछताछ कर रही है।
शनिवार दोपहर पुलिस का दल शिक्षक भर्ती घोटाले से जूड़े दस्तावेजों की तलाश के लिए खत्री के राजपुरा स्थित घर पहुंचा। लिपिक खत्री 11 माह से फरार है। दिसंबर 2018 में उसके खिलाफ शिक्षक भर्ती घोटाले में एफआईआर हुई थी। गिरफ्तारी से बचने के लिए वह शहर से चला गया। गुरुवार शाम वह स्वयं पुलिस को आत्मसमर्पण के लिए पहुंचा। पुलिस ने उसे राउंडअप कर भर्ती घोटाले से संबंधित मामले में पूछताछ कर रही है। सीएसपी बद्रीप्रसाद वर्मा ने बताया शिक्षक भर्ती घोटाले से जूड़ी सारी बातंे पूछी जा रही है। 

UPTET news