Important Posts

Advertisement

अनुकंपा नियुक्ति के कार्य में सुस्ती दिखा रहे अफसर

जबलपुर। राज्य अध्यापक संघ ने अनुकंपा नियुक्ति के प्रकरणों का निराकरण शीघ्र करने की मांग की है। संघ के प्रदेश संगठन मंत्री कृष्णकांत शर्मा ने कहा कि स्कूल शिक्षा विभाग में अनुकंपा नियुक्ति के प्रकरणों का निराकरण मनमानी और गैर जिम्मेदाराना तरीके से किया जा रहा है।
पात्र हितग्राही संबंधित कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन उनकी कोई सुनने वाला नहीं, पूरे कार्य में सुस्ती बरती जा रही है। संघ के संदीप यादव, अखिलेश सोनी, संजय चौबे, प्रमोद जैन, राममणि तिवारी, रामकमार साहू ने शासन से इस मांग पर गौर करने की मांग की है।

अनुकंपा नियुक्ति की मांग
आजाद अध्यापक संघ ने सहायक अध्यापक भास्कर तिवारी के निधन पर परिवार के किसी सदस्य को अनुकंपा नियुक्ति देने की मांग सरकार से की है। संघ के जिला अध्यक्ष महेन्द्र अहवासी ने बताया कि बीते दिनों शिक्षक भास्कर तिवारी का निधन हो गया है जिनके आश्रितों को अनुकंपा नियुक्ति दी जाना चाहिए, किंतु शासन द्वारा सीधी भर्ती के नियमों का पालन अनुकंपा नियुक्तियों में किए जाने के कारण मृत अध्यापकों को अनुकंपा नहीं मिल रही है। संघ के अरविंद राणा, अरविंद बाजपेयी सहित अन्य मृत शिक्षक के परिजनों को अनुकंपा नियुक्ति का लाभ दिए जाने की मांग रखी।

ब्लॉक इकाई की बैठक संपन्न
मप्र राज्य कर्मचारी संघ ब्लॉक शाखा बरगी के पदाधिकारियों की एक बैठक जिला अध्यक्ष डीएस बृछलिया की अध्यक्षता एवं सुरेन्द्र पाठक,चंद्र कुमार श्रीवास्तव,अशोक पचौरी के आतिथ्य में आयोजित की गई। बैठक में कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं को लेकर चर्चा और आंदोलन की रूप रेखा तैयार की गई। इस अवसर पर शेख मुस्तफा, आरएल अहिरवार, मदनलाल कतिया, पीएल हरदहा सहित अन्य मौजूद थे।

आलोक अग्निहोत्री जिला अध्यक्ष बने
मप्र तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के प्रांतीय महामंत्री योगेंद्र दुबे की अनुशंसा पर जिला अध्यक्ष अर्वेन्द्र राजपूत ने जिला स्वास्थ्य समिति के अध्यक्ष पद पर आलोक अग्निहोत्री को नियुक्त किया है। इनकी नियुक्ति पर  परितोष ठाकुर, एसके श्रीवास्तव, वीरेन्द्र चंदेल, एसपी बाथरे, बृजेश मिश्रा, रफीक अहमद सहित अन्य ने बधाई दी है। 

UPTET news

Facebook