Important Posts

Advertisement

शिक्षकों को तृतीय क्रमोन्नति वेतनमान स्वीकृत

भास्कर संवाददाता | बुरहानपुर

शिक्षकों द्वारा मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान से विभिन्न मांगें की जा रही थी। इसमें शासन ने तृतीय क्रमोन्नति वेतनमान को स्वीकृति दे दी गई है।
मप्र शिक्षक संघ बुरहानपुर उपाध्यक्ष विजयकुमार अगनानी ने बताया मप्र शिक्षक संघ के आग्रह पर मुख्यमंत्री ने प्रदेश के शिक्षकों को सुविधा दी है। इसके लिए संघ के पदाधिकारी अमर पाटील, संजय राउत, धनराज पाटील, चंपालाल धनगर, जगदीश हजारी, भास्कर डोंगरे, विजय पाटील ने हर्ष व्यक्त किया।

कुएं में डूबने से अधेड़ की मौत

बुरहानपुर |
लोनी निवासी कडू पिता रामू महाजन (55) की कुएं में डूबने से मौत हो गई। उसकी बाइक रवींद्र पिता सेनू महाजन के खेत के पास खड़ी थी। कुछ लोगों ने बाइक देखकर उनके घर सूचना दी। ग्रामीण कुएं की ओर आए। आसपास देखा कुछ नहीं था। कुएं में झांककर देखा तो शव था। देर शाम को कुएं से शव निकाला गया। जिला अस्पताल पीएम के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने मर्ग कायम किया है। मौत के कारण का पता नहीं चल पाया है।

पांच संदिग्धों को पकड़कर थाने लाए, पूछताछ कर छोड़ा

बुरहानपुर |
संदेह के आधार पर लालबाग थाना पुलिस ने पांच संदिग्ध युवकों को पकड़कर पूछताछ के लिए थाने ले आई। इसके बाद उनका नाम और पता नोटकर परिजन से संपर्क किया और उन्हें थाने बुलाया। तस्दीक के बाद उन्हें हिदायत देकर छोड़ दिया गया। 

UPTET news

Facebook