Important Posts

Advertisement

वीईआर सर्वे : शिक्षक आज दर्ज करा सकते हैं आपत्ति

सरकारी हाईस्कूल में मंगलवार को दोपहर 12 से 2 बजे तक नेपानगर संकुल के प्राथमिक और माध्यमिक स्कूलों के शिक्षकों की बैठक ली गई। बैठक में स्कूल चले अभियान के पहले चरण में होने वाले वीईआर सर्वे की जानकारी दी गई। शिक्षकों को सर्वे के आदेश वितरित किए गए। सर्वे 24 वार्डों और 5 ग्रामीण क्षेत्रों में 5 मई तक किया जाएगा।


जनशिक्षक भूपेंद्र खापर्डे ने बताया सर्वे में स्कूलों से बाहर बच्चों की सूची लेकर घर-घर जाकर जानकारी जुटाना है। शाला त्यागी सभी बच्चों का प्रवेश कराना है। सर्वे के बाद 5 से 15 मई तक पोर्टल पर जानकारी अपलोड करना है। संकुल प्राचार्य अरुण महाजन ने शिक्षकों को बताया पोर्टल पर अतिशेष की सूची में जिन शिक्षकों का नाम हैं वे 27 अप्रैल तक आपत्ति ऑनलाइन दर्ज करा सकते हैं। 15 मई से शिक्षकों का प्रशिक्षण होगा। इसमें सभी शिक्षकों को अपने मुख्यालय पर मौज्ूद रहना जरूरी है। इस दौरान वीईआर प्रभारी कैलाश पवार, अर्चना महालकरी, तारा शर्मा, कमला उईके सहित 20 शालाओं के 50 शिक्षक मौजूद थे।



करोसिया दलित सेवा के जिलाध्यक्ष नियुक्त

नेपानगर |
समाज के शोषित वर्गों के लिए कार्य करने वाली सामाजिक संस्था दलित सेना में नगर के रामू करोसिया को बुरहानपुर जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। राजकुमार चाकरे ने बताया यह नियुक्ति दलित सेना के संस्थापक और भारत सरकार में केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान, दलित सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष लोकसभा सांसद रामचंद्र पासवान के निर्देशानुसार और दलित सेना नेता संजय गाडे़ की अनुशंसा पर प्रदेश अध्यक्ष भास्कर सालवे द्वारा की गई है।

UPTET news

Facebook