Important Posts

Advertisement

पदोन्नति और समान वेतनमान के लिए शिक्षक 10 को देंगे भोपाल में धरना

अशोकनगर| शिक्षकों की लंबित मांगों को पूरा कराने के लिए राज्य कर्मचारी संघ ने प्रांत व्यापी आंदोलन की योजना बनाई है। इसके लिए संगठन 10 अप्रैल को भोपाल के अंबेडकर पार्क में धरना प्रदर्शन करेगा। यह धरना प्रदर्शन तीन मुख्य मांगों पर होगा।
इसमें सहायक शिक्षक, उच्च श्रेणी शिक्षक और प्रधानाध्यापकों को प्रदेश के अन्य कर्मचारियों की तरह वेतन दिए जाने की मांग रखी गई है, वहीं सहायक शिक्षकों को उच्च श्रेणी शिक्षक, उच्च श्रेणी शिक्षक को व्याख्याता एवं माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को प्राचार्य हाईस्कूल के पदों पर पदोन्नत किए जाने और ग्रेड पे 3200 एवं 3600 के स्थान पर 4200 एवं 4600 के मान से सातवां वेतनमान दिए जाने की मांग की शामिल है। राज्य कर्मचारी संघ के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शिवकुमार शर्मा ने बताया कि शिक्षक संवर्ग लंबे समय से अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ रहा है, लेकिन उन्हें अब तक न्याय नहीं मिला है। इससे उन्हें न्याय दिलाने के लिए यह आंदोलन किया जा रहा है।

UPTET news

Facebook