Important Posts

Advertisement

73 विषय विशेषज्ञों का पैनल हेल्प लाइन से दूर कर रहा छात्राें की शंका

बोर्ड परीक्षा का तनाव यदि विद्यार्थियों के मस्तिष्क पर हावी है, तो वह इसे हेल्पलाइन की मदद लेकर दूर कर सकते हैं। माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल ने हेल्प लाइन नंबर जारी किए हैं। इन नंबरों पर विषय विशेषज्ञों से बात करके विद्यार्थी अपनी शंका का समाधान पाने के साथ ही तनाव मुक्त हो सकते हैं।

मंडल ने प्रदेश भर के विद्यार्थियों की काउंसिलिंग के लिए हेल्पलाइन गठित की है। इसमें विद्यार्थियों द्वारा गणित, अंग्रेजी और विज्ञान सहित विभिन्न विषयों में पढाई के दौरान आने वाली कठिनाई और तनाव को दूर करने के लिए काउंसलरों द्वारा समाधान किया जाएगा। इसके अलावा इन हेल्पलाइन नंबरों पर विद्यार्थी टाइम टेबल, परीक्षा के साथ अन्य जानकारियां मोबाइल पर कॉल कर जान सकते हैं। खास बात यह है कि इस बार अभिभावकों को भी इससे जोड़ा गया है और वह भी इन नंबरों पर कॉल करके जानकारी हासिल कर सकते हैं।

विशेषज्ञों की परीक्षाओं को लेकर यह सलाह

सुबह 8 से रात 12 बजे तक मिलेगी जानकारी

हेल्पलाइन नंबर : 9424495482 Á9424495483

Á0755-2570248 Á 0755-2570258

Á कठिन प्रश्नों का रिवीजन करें।

Á सरल पेपर निकल जाने के बाद शेष पेपर की पूरी तैयारी रखें।

Á प्रश्नों को लिखकर याद करें।

Á रुक-रुक कर पढ़ाई करें।

Á 7 घंटे की नींद लें, समय से सोएं।

Á रटने की वजह हर प्रश्न को समझें।

Á इतिहास के विषय को कहानी के रूप में याद करें।

Á मोबाइल और टीवी से दूर रहे।

Á ज्यादा न सोंचे, टेंशन फ्री रहने की कोशिश करें।

Á कोई भी प्रॉब्लम हो माता-पिता को तुरंत बताएं।

73 विषय विशेषज्ञों का पैनल बना

इसमें 73 विषय विशेषज्ञों का पैनल काउंसिलिंग के लिए बनाया गया है, जिसमें हायर सेकंडरी के 42 शिक्षक, हाई स्कूल के 31 शिक्षक शामिल हैं। जो एक्सपर्ट हैं और बच्चों की समस्याओं को हेल्पलाइन के जरिए दूर करेंगे।

जिला शिक्षा अधिकारी जयसिंह बरकड़े ने बताया कि इन नंबरों पर 16 घंटे की जानकारी बच्चों को मिलेगी, जिसमें सुबह 8 बजे से लेकर रात 12 बजे तक काउंसलर मनोवैज्ञानिक स्तर की समस्याओं को सुलझाएंगे। इसमें अब अभिभावक भी फोन लगाकर जानकारियां ले पाएंगे। यह सुविधा पहले नहीं थी। इस बार नियम में बोर्ड ने बदलाव कर दिया है। विशेषज्ञ तनाव को दूर करने के लिए उपाय बताएंगे कि किस प्रकार से अध्ययन करें। 

UPTET news

Facebook