Important Posts

Advertisement

396 अतिशेष शिक्षकों की काउंसिलिंग आज से, पहले दिन सिर्फ महिला शिक्षकों को बुलाया

शिक्षक विहीन और एक शिक्षकीय स्कूलों में नियमित शिक्षक भेजने के लिए युक्तियुक्तकरण के तहत काउंसिलिंग शुक्रवार से शुरु हो रही है।

दावे-आपत्तियों के बाद जिले में अभी भी 474 शिक्षक अतिशेष हैं। यह प्राइमरी, मिडिल, हाई एवं हायर सेकंडरी स्कूल के हैं। फिलहाल नगर के 78 सहायक अध्यापकों को इससे दूर रखा गया है। शेष रहे 396 अतिशेष शिक्षकों को काउंसिलिंग में बुलाया गया है। इन्हीं को जरूरतमंद स्कूलों में भेजने के लिए शुक्रवार को दोपहर 11 बजे से एक्सीलेंस स्कूल में काउंसिलिंग होगी। पहले दिन सिर्फ महिला शिक्षकों को ही बुलाया गया है। काउंसिलिंग में कलेक्टर प्रतिनिधि सिटी मजिस्ट्रेट अविनाश रावत, डीईओ आरएन शुक्ला के अलावा एक्सीलेंस प्राचार्य आरके वैद्य, प्राचार्य सुरखी एके जैन, मोराजी प्रिंसिपल रेणु परस्ते एवं गोपालगंज प्राचार्य सीपी शुक्ला रहेंगे। डीईओ ने बताया कि नगर के 78 सहायक शिक्षकों को छोड़कर सभी को इसमें बुलाया गया है। शासन से सभी निर्देश लिए जा रहे हैं।

कहां कितने अतिशेष

Á315 सहायक शिक्षक एवं अध्यापक प्राइमरी स्कूल में हैं।

Á 136 शिक्षक मिडिल स्कूल में हैं।

Á 23 शिक्षक हाई स्कूल एवं हायर सेकंडरी स्कूल में हैं।

Á 188 हेडमास्टर प्राइमरी स्कूल में हैं।

Á 20 हेडमास्टर मिडिल स्कूल में हैं।

Á 44 हेडमास्टर के पद रिक्त, शेष पढ़ाएंगे।

कहां कितने अतिशेष

Á315 सहायक शिक्षक एवं अध्यापक प्राइमरी स्कूल में हैं।

Á 136 शिक्षक मिडिल स्कूल में हैं।

Á 23 शिक्षक हाई स्कूल एवं हायर सेकंडरी स्कूल में हैं।

Á 188 हेडमास्टर प्राइमरी स्कूल में हैं।

Á 20 हेडमास्टर मिडिल स्कूल में हैं।

Á 44 हेडमास्टर के पद रिक्त, शेष पढ़ाएंगे।

मेनवारा खुर्द में गड़बड़ी की शिकायत

प्राइमरी स्कूल मेनवारा खुर्द में 32 विद्यार्थी होने के बाद यहां कार्यरत दोनों शिक्षकों को अतिशेष की सूची में रखने की शिकायत है। आरोप है कि अतिशेष का काम लापरवाही से हुआ। शिकायतें की गईं, लेकिन इसका काेई निराकरण नहीं किया गया। डीईओ का कहना है कि दावे-आपत्ति में सारी शिकायतों का निराकरण किया गया है। इसके बाद भी जो केस प्रमाण सहित तुरंत आएंगे, उन्हें भी काउंसिलिंग में ही निराकृत किया जाएगा। 

UPTET news

Facebook