Important Posts

मांगों को लेकर शिक्षकों का धरना-प्रदर्शन कल

इंदौर | अध्यापक संवर्ग का शिक्षा विभाग में संविलियन सहित अन्य मांगों को लेकर मध्यप्रदेश शिक्षक संघ 30 नवंबर को प्रदर्शन करेगा। आंदोलन भोपाल के शाहजहांनी पार्क में किया जाएगा। इसमें इंदौर सहित प्रदेश के सभी जिलों के हजारों शिक्षक शामिल होंगे।
जिलाध्यक्ष राजेंद्र कुमार आचार्य ने बताया प्रदेश शासन की वादाखिलाफी का विरोध किया जाएगा। इसे लेकर इंदौर में भी बैठक की गई। अन्य मांगों में प्रदेश के सभी सहायक शिक्षकों को उच्च श्रेणी शिक्षक के पद पर पदोन्नति या पदनाम दिया जाए। अन्य कर्मचारियों की तरह शिक्षक संवर्ग को समयमान वेतनमान का लाभ मिले। छठे वेतनमान की विसंगतियां दूर कर केंद्र के समान सातवां वेतनमान भी दिया जाए।

UPTET news