Important Posts

Advertisement

हैड मास्टर और प्रिंसिपल को भी पढ़ाने होंगे 2 पीरियड

रदेश टुडे संवाददाता, ग्वालियर : सरकारी प्राथमिक व माध्यमिक शालाओं के प्रधानाध्यापक और हाईस्कूल एवं हायर सेकंडरी स्कूलों के प्राचार्यों को भी अब अपने स्कूल में प्रतिदिन कम से कम दो पीरियड अनिवार्य रूप से पढ़ाना होंगे। आयुक्त लोक शिक्षण ने इस आशय के फरमान जारी कर कड़ाई से पालन करने क निर्देश दिए हैं।

आयुक्त ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों एवं जिला परियोजना समन्वयकों को निर्देश दिए हैं कि इस आदेश पर अमल कराएं। साथ ही स्कूलों में भ्रमण कर यह देखा जाए कि हैड मास्टर व प्राचार्य क्लास ले रहे है या नहींं। बताया गया है कि राज्य स्तरीय परियोजना परीक्षण समिति द्वारा लिए गए निर्णय के अनुसार हैड मास्टर और प्राचार्यों से शिक्षण कार्य कराने की व्यवस्था लागू की गई है। समय विभाग चक्र में उन्हें अपने विषय के दो कालखंड आवंटित करना होंगे। अध्यापन वाली कक्षा एवं विषय का परीक्षा परिणाम भी संबंधित हैड मास्टर एवं प्राचार्य के नाम से दर्ज किया जाएगा।

ताकि बेहतर आए रिजल्ट
हैड मास्टर और प्राचार्यों से पीरियड पढ़वाए जाने की कवायद इसलिए की जा रही है ताकि स्कूलों के रिजल्ट और बेहतर निकल सकें। क्योंकि जब हैड मास्टर और प्राचार्य खुद क्लास में नियमित रूप से बच्चों को पढ़ाने पहुंचेंगे तो निश्चित रूप से दूसरे शिक्षक भी नियमित रूप से कक्षाएं लेंगे। इसका सीधा लाभ बच्चों को होगा।

इनका कहना है
हैड मास्टर और प्राचार्यों को भी अब अपने विषय की कक्षाएं लेना होंगी। इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
नीरज दुबे, आयुक्त,लोक शिक्षण
Sponsored link :
सरकारी नौकरी - Army /Bank /CPSU /Defence /Faculty /Non-teaching /Police /PSC /Special recruitment drive /SSC /Stenographer /Teaching Jobs /Trainee / UPSC

UPTET news

Facebook